टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास, लव गिल से दोस्ती पर उठाए सवाल

Geeta Sharma · 31 अक्टूबर 2026
सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास !

Salman Khan scolds Scout OP: बिग बॉस 20 में इस बार वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान गेमर स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने स्काउट को लव गिल के साथ उनकी नजदीकियों और अपनी दोस्ती के प्रति रवैये को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई।

प्रोमो में स्काउट पर उठे सवाल

प्रोमो में सलमान कहते हैं कि इस घर में बहन शब्द ही पनौती है। वह स्काउट से सवाल करते हैं कि क्या वह किसी भी रिश्ते में वफादार नहीं हैं? जिस लड़की को वह बहन जैसी दोस्त बताते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड तक नहीं कर पाए। इस पर स्काउट सफाई देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है।

'क्या तुम बेवकूफ हो, क्या इडियट हो?'

स्काउट की बात सुनकर सलमान का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह कहते हैं, 'क्या तुम बेवकूफ हो, क्या तुम इडियट हो?' सलमान सवाल उठाते हैं कि हर बात का दोष दूसरों पर क्यों डाला जा रहा है। वह स्काउट को समझाते हैं कि उनसे और लव से दूरी नहीं बनाई जा रही थी, इसलिए अब रिश्ते में एक नया मोड़ आ गया है।

'रिश्ता वही, पर मसाज नहीं'

इसी दौरान सलमान तंज कसते हुए कहते हैं, 'रिश्ता वही, पर मसाज नहीं।' साथ ही वह स्काउट को चेतावनी देते हैं कि अगर उन्होंने किसी को पटाने के लिए झूठे कमिटमेंट किए हैं, तो इससे ज्यादा घटिया बात कुछ नहीं हो सकती।

काशवी के आरोपों से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पिछले वीकेंड के वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी शो में पहुंची थीं। उन्होंने लव गिल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने स्काउट को अपने जाल में फंसाया और उनका फायदा उठाया। काशवी ने स्काउट को लव से दूरी बनाने और उनकी मसाज न करने की सलाह भी दी थी। काशवी की बातों के बाद स्काउट ने लव से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वहीं, लव को भी काशवी के आरोपों पर आपत्ति थी।

अब क्या होगा स्काउट और लव का रिश्ता?

प्रोमो में सलमान की फटकार सुनकर स्काउट हैरान नजर आते हैं। वह अपना माइक और कोट उतारते भी दिखाई देते हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी, इसका खुलासा एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की इस फटकार के बाद स्काउट और लव की दोस्ती किस मोड़ पर पहुंचती है।

ये भी पढ़ें: ना टूटा प्यार, ना टूटा इंतजार! 7 साल बाद कोमा से लौटी प्रेमिका तो रचा ली शादी