टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

भारत और वियतनाम के विदेश मंत्री की द्विपक्षीय बैठक, डॉ. एस. जयशंकर बोले-मुझे यह देखकर हुई खुशी...

MADHVI TANWAR · 14 सितम्बर 2026
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

18वें ब्रिक्स सम्मेलन की मेहबानी के बाद अब बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। आज यानी सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग के साथ द्विपक्षीय बैठक आयोजित की।

इसमें विदेश मंत्री ने कहा- मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है। 3 साल पहले हुई जॉइंट कमीशन की पिछली बैठक के बाद से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई है। वियतनाम से दो महत्वपूर्ण राजकीय दौरे हुए हैं, जिनमें सबसे हालिया दौरा वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम का है।

मूल्यवान अवसर

इस दौरे के दौरान, हमारे नेताओं ने इसे एक बेहतर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया। इसलिए, यह 19वीं J.C.M. हमें किए गए वादों की समीक्षा करने और उच्चतम स्तर पर बनी राजनीतिक गति को अपने लोगों के लिए ठोस और वास्तविक नतीजों में बदलने का एक बहुत ही मूल्यवान अवसर देती है।

भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को लेकर कहा

विदेश मंत्री ने कहा कि, हमारे लिए वियतनाम भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हमारे 'महासागर' (MAHASAGAR) विजन का एक प्रमुख साझेदार है। आसियान (ASEAN) के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में भी वियतनाम एक समान रूप से महत्वपूर्ण साझेदार है। बता दें कि आने वाले दिनों में आसियान भारत के लिए अहम है।

विदेश मंत्री ने किया धन्यवाद

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी कहा कि, हम कल आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री हंग की सार्थक भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। मैं आज आपके साथ एक सार्थक और उपयोगी चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन के बाद विदेश मंत्री की यह बैठक अहम रही। इस दौरान उन्होंने विदेशी मेहमानों का भी गरमजोशी से धन्यवाद किया।


यह भी पढ़ें: Explainer : Tarun Tejpal News: सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो किया सरेंडर, अब जेल में काटेंगे सजा