टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Russia-Ukraine War: रूस के हमले से कांपा यूक्रेन, मिसाइलें, ड्रोन से किया ताबड़तोड़ हमला, कई लोगों की मौत

Anurag Kumar Tripathi · 20 नवम्बर 2026
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। 20 नवंबर 2026 की रात रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से भीषण हवाई हमला किया।

राजधानी कीव से लेकर पश्चिमी यूक्रेन के लवीव तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हमले के बाद यूक्रेन में बिजली, पानी और परिवहन व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

400 से ज्यादा ड्रोन और 110 से अधिक मिसाइलों से हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने 20 नवंबर की रात यूक्रेन के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, रूसी सेना ने 400 से अधिक हमलावर ड्रोन और 110 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इनमें 27 बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं।

इस हमले में ऊर्जा संयंत्रों, बिजली आपूर्ति केंद्रों, रेलवे नेटवर्क और परिवहन से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने का दावा किया। हालांकि, कई हथियार अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहे।

कीव में तीन पुलों को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों में अंधेरा

रूस के हमले का सबसे ज्यादा असर यूक्रेन की राजधानी कीव में देखने को मिला। यहां निप्रो नदी पर बने तीन अहम पुलों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशनों और भूमिगत ठिकानों का सहारा लेना पड़ा।

हमले में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कुछ इलाकों में बिजली कटौती की गई, जबकि पानी की एक प्रमुख सुविधा को नुकसान पहुंचने के बाद कई जिलों में पानी का दबाव कम हो गया। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने और प्रभावित इलाकों में हालात सामान्य करने में जुटे रहे।

यह भी पढ़े - Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! यूनुस के बाद प्रदर्शनकारियों ने फूंका मंत्री का घर! तारिक रहमान सरकार में हड़कंप