Trump की शांति वार्ता के बीच भारत का बड़ा दांव! Russia-Ukraine War में आया नया ट्विस्ट
Russia-Ukraine War: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात को दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए। मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि नई दिल्ली, क्षेत्र में शांति बहाल करने के रास्ते तलाशने के लिए मॉस्को और कीव, दोनों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।
जिसके बाद से ही कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत अहम रोल निभाने जा रहा है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।
Russia-Ukraine War में पीएम मोदी का बड़ा दांव
नई दिल्ली में हर दो हफ्ते में होने वाली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने दोनों पक्षों के सामने कई प्रस्ताव रखे हैं। इनमें काला सागर (ब्लैक सी) में कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, ऊर्जा और अनाज के निर्यात से जुड़ी तत्काल चिंताओं को दूर करना, और एक-दूसरे पर हमला न करने की व्यवस्था (नॉन-अटैक अरेंजमेंट) की संभावनाओं पर चर्चा करना शामिल है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर, जैसा कि आप जानते हैं, भारत लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि आगे बढ़ने का रास्ता बातचीत और कूटनीति का है। हाल के महीनों में, हमारे प्रधानमंत्री ने यह बात स्पष्ट रूप से कही है कि अब अंतहीन युद्धों को खत्म होना चाहिए। क्षेत्र में शांति लाने के इसी विचार को ध्यान में रखते हुए, भारत रूस और यूक्रेन दोनों के संपर्क में है और हमने उनके सामने कुछ सुझाव रखे हैं।
पीएम मोदी ने जेलेंस्की से फोन पर की थी बातचीत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, "जैसा कि आप जानते हैं, कल हमारे प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की। दोनों नेताओं ने चल रहे संघर्ष, इसके मानवीय पहलुओं और शांति बहाल करने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने शांति स्थापित करने में हर संभव योगदान देने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके बाद, कल शाम विदेश मंत्री ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव से बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने इस संघर्ष को लेकर चल रही राजनयिक पहलों पर चर्चा की।"
यह भी पढ़े - Strait of Hormuz को लेकर Randhir Jaiswal ने कर दी बड़ी घोषणा, यूक्रेन को लेकर दी अहम जानकारी