टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Russia-Ukraine War: अमेरिका नहीं ये देश करेगा परमाणु हमला! दुनिया में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Anurag Kumar Tripathi · 25 नवम्बर 2026
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा दिया है। पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव (जो व्लादिमीर पुतिन के कार्यकाल में प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं) ने चेतावनी दी है कि कुछ खास परिस्थितियों में मॉस्को "एहतियाती परमाणु हमला"

(preventive nuclear attack) कर सकता है। इस खबर के बाद से ही दुनिया के कई देशों में अलग तरह की बहस छिड़ गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या रूस करेगा परमाणु हमला?

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा, "यूक्रेन और नाटो देशों ने पहले ही ऐसी स्थितियां पैदा कर दी हैं जिनमें रूस परमाणु हमले की संभावना पर विचार कर सकता है।

हालांकि, ऐसा कोई भी फैसला लेने से पहले, मॉस्को इस बात का व्यापक आकलन करता है कि क्या उसका जवाब पहुंचाए गए नुकसान के अनुपात में होगा"। बता दें कि यूरोप के देश लगातार यूक्रेन की मदद कर रहे है। यही कारण है कि अब रूस परमाणु हमले का विकल्प चुन रहा है। 

दुनिया के कई देशों में हड़कंप

मेदवेदेव की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ऐसी खबरें हैं कि रूस परमाणु हथियारों से लैस एक उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जर्मन मीडिया के अनुसार, इस उपग्रह को अगले 60 दिनों के भीतर लॉन्च किया जा सकता है और इससे जुड़ी खुफिया जानकारी नाटो (NATO) देशों के साथ साझा की गई है।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच लगातार हमले जारी है। इसके अलावा अमेरिका में लगातार स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। ट्रंप ईरान पर हमले को लेकर एक बार प्लानिंग कर रहा है। 

यह भी पढ़े - Pakistan: मुल्ला मुनीर का खौफनाक चेहरा बेनकाब! लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफ़िज़ तलहा के बयान ने खोली पाक की पोल