Russia Ukraine Peace Talks: रूस, अमेरिका, यूक्रेन के बीच होगी महा बैठक, युद्ध होगा खत्म या शुरू हो महायुद्ध?
Russia Ukraine Peace Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों के बीच दुनिया की नजरें अब अमेरिका, रूस और यूक्रेन की अहम त्रिपक्षीय बैठक पर टिकी हैं। करीब साढ़े चार साल से जारी इस युद्ध को रोकने के लिए तीनों देशों के प्रतिनिधि 10 और 11 नवंबर 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक में युद्धविराम, क्षेत्रीय विवाद, यूक्रेन की सुरक्षा और युद्ध के बाद यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर हो रही इस बातचीत से शांति की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सहमति बनना आसान नहीं है। ऐसे में सवाल है कि क्या यह बैठक युद्ध खत्म करने का रास्ता खोलेगी या दुनिया को एक नए भू-राजनीतिक संकट की ओर ले जाएगी?
बातचीत के बीच भी जारी रहे मिसाइल और ड्रोन हमले
सबसे चिंताजनक बात यह है कि शांति वार्ता के दौरान भी रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य हमले नहीं रुके। 11 नवंबर को दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए।
रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे और कई अन्य ठिकानों पर हमलों की जानकारी दी, जबकि यूक्रेन ने भी रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह क्षेत्र में ड्रोन हमले की सूचना दी। दोनों पक्षों की ओर से नुकसान के अलग-अलग दावे किए गए हैं, जिनकी सभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
इससे साफ है कि बातचीत की मेज पर शांति की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन जमीन पर युद्ध का तनाव अब भी बरकरार है।
अबू धाबी में आमने-सामने आए रूस, अमेरिका और यूक्रेन
10 नवंबर को अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों की बातचीत शुरू हुई। यह फरवरी के बाद पहली ऐसी त्रिपक्षीय वार्ता है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर कर रहे हैं। वहीं रूस की ओर से व्लादिमीर मेदिंस्की और यूक्रेन की ओर से रुस्तेम उमेरोव बातचीत में शामिल हैं।
पहले दिन करीब साढ़े चार घंटे तक चर्चा हुई, जबकि 11 नवंबर को दूसरे दिन भी बातचीत जारी रही। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बातचीत को सकारात्मक बताया, वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे रचनात्मक और सार्थक करार दिया। हालांकि,
अभी तक किसी बड़े समझौते या युद्धविराम की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि अभी युद्धविराम को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। जिसके बाद सवाल यह है कि क्या बातचीत सफल रहेगी या फिर दुनिया महायुद्ध की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़े - Iran New Missile City: ईरान की नई मिसाइल सीटी देख कांपा अमेरिका, मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा दबदबा!