टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

अफगान हमले के बाद रूस की PAK पर कड़ी नजर!

Ajit Kumar Singh · 24 सितम्बर 2026
अफगानिस्तान

काबुल: पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार गुरुवार को तड़के अफगानिस्तान के 10 जगहों पर एयर स्ट्राइक किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी वायु सेना ने इन जगहों पर हमलों को अंजाम दिया है। इस संदर्भ में पाकिस्तान का दावा है कि इन जगहों का इस्तेमाल अफगानिस्तान ड्रोन लॉन्च करने एवं उन्हें रखने के लिए कर रहा था। जिनमें से कुछ ड्रोन का उपयोग एक दिन पहले पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किया गया था।

पाकिस्तान की हरकत से रूस नाराज़

लेकिन इस बार खास बात यह है कि रूस पाकिस्तान की इस हरकत काफी नाराज़ है। इस हमले को लेकर रूस ने पाकिस्तान की तीखी निंदा की है। जबकि हर बार रूस की तरफ से इन घटनाओं पर संतुलित प्रतिक्रिया आती थी। रूस का ये बयान अफगानिस्तान के काबुल में स्थित रूसी दूतावास से आया है।

रूसी दूतावास ने हमले में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की

अफगानिस्तान स्थित इस रूसी दूतावास ने किसी का नाम लिए बिना एक्स पर लगातार चार पोस्ट करते हुए कहा है कि हम अफ़गानिस्तान के पूर्वी प्रांतों में हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के मारे जाने एवं घायल होने की खबरों को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम दोनों पक्षों से टकराव से बचने एवं बातचीत के ज़रिए अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह करते हैं।

अफगानिस्तान सरकार ने PAK को दिया करारा जवाब

वहीं दूसरी तरफ इस संदर्भ में अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि इस हमले का सटीक जवाब दिया जाएगा। इन बेशर्म आक्रामकता के उल्लंघनों के जवाब में एक निर्णायक रुख अपनाते हुए माकूल जवाब दिया जाएगा। इस आपराधिक हमले में चार आम नागरिक शहीद मारे गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अफ़गानिस्तान का इस्लामिक अमीरात इन अंधाधुंध और कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा करता है तथा इन सभी सिद्धांतों का खुला उल्लंघन व स्पष्ट आक्रामकता को अपराध मानता है।

ये भी पढ़ें- रूस में चुनाव या सिर्फ सत्ता की मुहर? क्यों है 26 साल से केंद्र में पुतिन का राज?