रूस के कामचटका में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, जमीन से 140 KM नीचे था केंद्र
Russia Earthquake : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इसका केंद्र जमीन से करीब 140 किलोमीटर नीचे था।
140 किलोमीटर नीचे थी गहराई
रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 140 किलोमीटर नीचे (गहराई में) स्थित था।
हुआ है भारी नुकसान
शुरुआती रिपोर्टों में जान-माल व नुकसान का आंकड़ा कितना है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इस भूकंप से लोगों की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल सुनामी की स्थिति को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया गया है।
सुबह अचानक हिले लोग
स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:35 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 9:05 बजे) आया। इसका मुख्य केंद्र रूस के विल्युचिंस्क (Vilyuchinsk) शहर से करीब 123 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
प्लेटों में हलचल से आया भूकंप
कामचटका प्रायद्वीप प्रशांत महासागर के बेहद सक्रिय 'रिंग ऑफ फायर' (Ring of Fire) क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल के कारण अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी गतिविधियां होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन कवच बना हैदराबाद पुलिस का हथियार, 500 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा, आधी रात कैसे हुई कार्रवाई?