काला सागर में रूस की बड़ी कार्रवाई, 2 जहाजों को निशाना बनाने का दावा
russia News: काला सागर में रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण व्यावसायिक जहाजों और तेल टैंकरों पर हमले लगातार तेज हो गए हैं। सोमवार को रूस की तरफ से हमलों में वृद्धि देखी गई है। रूसी बलों ने काला सागर में दो मालवाहक पोतों पर हमला किया। सोमवार को एक मीडिया एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, रूस और यूक्रेन दोनों एक-दूसरे के निर्यात टर्मिनलों और अनाज ले जाने वाले पोतों को लगातार निशाना बना रहे हैं। इससे काला सागर में व्यापार के लिए युद्ध के पिछले साढ़े 4 वर्षों में सबसे बड़ा जोखिम पैदा हो गया है।
बीते 4 सालों से चल रहा है युद्ध
पाकिस्तान में BLA का बड़ा हमला? 14 चौकियों पर कब्जे के दावे की पूरी सच्चाई
रूसी रक्षा मंत्रालय ने काला सागर में यूक्रेन के सैन्य साजो-सामान और पश्चिमी देशों से मिलने वाले हथियारों को ले जाने का दावा करते हुए दो मालवाहक जहाजों को निशाना बनाने की घोषणा की है। रूस-यूक्रेन का युद्ध पर अगर एक नजर डाली जाए तो बीते 4 सालों से यह युद्ध चल रहा है। दोनों देश अभी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। पहले जंग महज जमीनी स्तर पर लड़ी जा रही थी। लेकिन अब वह आसमानी भी हो चुकी है।
तेल-डीजल की सप्लाई पर असर
धीरे-धीरे जंग काला सागर और एनर्ज इंफ्रास्ट्रक्चर तक जा पहुंची। इसके बाद तेल-डीजल की सप्लाई और क्राइसिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा है कि रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ढांचे पर हमले न करने पर सहमति जताई है। उन्होंने इस व्यवस्था के लागू होने की तारीख, समय या इसकी निगरानी के किसी तंत्र की जानकारी नहीं दी।
कब रूकेगा युद्ध
काला सागर में 2 मालवाहक पोतों पर किए गए हमले से कहा जा सकता है कि जंग अभी भी जारी रहेगी। दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भी पुतिन ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। पुतिन ने कहा था कि अगर यूक्रेन में सेना उतरती है तो महासंग्राम होना तय है। पुतिन ने अपने एक बयान से अमेरिका-ब्रिटेन समेत पूरे नाटो को सीधी धमकी दी थी। सीधे तौर पर कहा जाए तो यूक्रेन में सैनिकों की मौजूदगी को रूस महज मदद या शांति मिशन के तौर पर नहीं देखेगा। बल्कि यह युद्ध की सीधी एंट्री माना जाएगा। लेकिन सवाल यही है कि कब रुकेगा युद्ध?
यह भी पढ़ें: पटना में पुलिस SI भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, CM आवास घेरने की कोशिश