टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

फैंस का इंतजार खत्म! वेस्टइंडीज के बाद अब इस सीरीज में दिखेगी रोहित-विराट की सुपरहिट जोड़ी

Aman sharma · 7 अक्टूबर 2026
वेस्टइंडीज के बाद अब इस सीरीज में दिखेगी रोहित-विराट की सुपरहिट जोड़ी

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली की सुपरहिट जोड़ी आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलती नजर आई थी। इस सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने रन चेज करते हुए वनडे करियर का 55वां शतक लगाया था तो रोहित शर्मा के बल्ले से भी कई एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी निकली थी। अब फैंस के मन में सवाल है कि अब, कब रो-को (रोहित-कोहली) की सुपरहिट जोड़ी मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करती नजर आएगी, तो चलिए आपको बताते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था धमाका

वेस्टइंडीज के खिलाफ 296 रन का टागरेट चेज करते समय विराट कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 296 रन का टारगेट बेहद आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, इसके बाद खेली दो पारियों में वह क्रमश: 29 और 0 ही बना सके।

विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा के लिए भी यह सीरीज काफी शानदार रही थी। उन्होंने इस सीरीज के पहले मैच में सिर्फ 32 रन बनाए थे लेकिन दूसरे वनडे में 101 रन की शानदार सेंचुरी बनाई थी तो आखिरी वनडे में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों दिग्गजों ने इस सीरीज में खूब रन बनाए थे।

अब इस सीरीज में नजर आएगी RO-KO की जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट प्रारूप से संन्यास ले लिया है, लेकिन उन्होंने वनडे क्रिकेट में अभी भी खेलना जारी रखा है और इस फॉर्मेट में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब भारतीय क्रिकेट के ये दो दिग्गज खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे। यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी तो आखिरी वनडे मैच 15 नवंबर को होगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली धूम-धड़ाका करते दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- T20I टीम इंडिया घोषित, पर वनडे को लेकर क्यों बढ़ा इंतजार? इनसाइड स्टोरी आई सामने

कब होगा स्क्वाड का ऐलान?

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड में होने वाली टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को स्क्वाड घोषित कर दिया था लेकिन वनडे सीरीज का ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है। बीसीसीआई ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि वह इंडिया ‘A’ और ऑस्ट्रेलिया ‘A’ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दे सके।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई दो दल का चयन कर सकती है। शुरुआती तीन वनडे में अलग और आखिरी वनडे वनडे मैचों में थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘सीनियर खिलाड़ियों को हटाया…’ अजीत अगरकर के हटते ही रविचंद्रन अश्विन ने फोड़ा बम, कार्यकाल पर कही ये बात