रोहित शर्मा को फिर मिली मुंबई इंडियंस की कप्तानी, 5:45 बजे फ्रेंचाइजी ने की घोषणा
Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की घोषणा की है। रोहित को 27 नवंबर 2023 को एमआई की कप्तानी से हटाया था, लेकिन 27 नवंबर 2026 को उन्हें दोबारा वहीं जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले फ्रेंचाइजी को हार्दिक पंड्या लीड कर रहे थे, लेकिन मैनेजमेंट ने उनका ट्रेड पंजाब किंग्स के साथ किया, और फिर रोहित को दोबारा कैप्टेंसी सौंप दी गई।
View this post on InstagramA post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
मुंबई ने जीते पांच खिताब
मुंबई इंडियंस के साथ रोहित का सफर खास रहा है। 2011 में फ्रेंचाइजी में शामिल होने के बाद से, वह इसके कुछ सबसे अच्छे पलों के केंद्र में रहे हैं, एमआई को पांच आईपीएल टाइटल दिलाए और टीम के जीतने के कल्चर को बनाने में मदद की।
View this post on InstagramA post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
रोहित की अगुवाई में एमआई ने साल 2013 में पहली ट्रॉफी जीती थी, और इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में यह टीम चैंपियन बनी। लेकिन साल 2023 सीजन के बाद रोहित को उनके पद से हटा दिया गया था।
मैं 20वें सीजन के लिए तैयार हूं- रोहित
रोहित शर्मा ने दोबारा कप्तान बनने पर खुशी जताई है, और कहा कि वह नए सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रोहित शर्मा ने कहा,
“मैं 20वें सीजन के लिए, आगे आने वाली चुनौतियों के लिए, और हमारी पलटन को जश्न मनाने के लिए बहुत सारे पल देने के लिए तैयार हूं। हमारा फोकस अपने ब्रांड का क्रिकेट खेलने, एक साथ मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा।”
View this post on InstagramA post shared by IPL (@iplt20)
रोहित अब एक बार फिर अपने पुराने रोल में खेलते नजर आएंगे, और ऐसे में उनपर टीम को दोबारा चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
ये भी पढ़ें- ‘सिराज एक-दो विकेट लेंगे…’ मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर भड़के अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर कसा तंज