टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, लखनऊ में 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

Shivani Gupta · 16 सितम्बर 2026
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, लखनऊ में 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

लखनउ: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का मुख्य समारोह रमाडा होटल, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। प्रिया सरोज के पिता और केराकत विधायक तूफानी सरोज ने शादी की तारीख और स्थान की पुष्टि की है।

जून 2025 में हुई थी सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। सगाई समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे शामिल हुए थे। इसके बाद से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर लगातार चर्चा होती रही। अब दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तारीख और वेन्यू तय कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की थी। वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेटर हैं और टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।

लखनऊ में होगा शादी समारोह

मिली जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में दोनों की शादी होगी। शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदारों के अलावा क्रिकेट और राजनीति जगत से जुड़े मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है।

जून 2025 में हुई थी सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। सगाई समारोह में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई जाने-माने लोग शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों की शादी की तारीख को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आती रही थीं। पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में वाराणसी के एक होटल में होने की खबर थी, लेकिन बाद में शादी टल गई थी। अब करीब एक साल बाद शादी की नई तारीख सामने आई है और दोनों 4 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

यह भी पढ़ें: UPESSC Teacher Vacancy: यूपी में शिक्षकों की बंपर भर्ती, 15012 टीचर्स को मिलेंगा मौका, आज से आवेदन शुरू