BHEL Recruitment 2026: 660 पदों पर नौकरी का मौका! ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
BHEL Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आर्टिजन ग्रेड-IV के 660 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और फाउंड्री मैन सहित सात ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 18 नवंबर 2026 तक चलेगी।
21 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
BHEL की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:45 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 11 दिसंबर 2026 बताई गई है।
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 660 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे संबंधित योग्यता और आईटीआई ट्रेड वाले अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। पदों के वितरण के अनुसार फिटर ट्रेड में सबसे अधिक 278 पद रखे गए हैं। इसके अलावा वेल्डर के 104, मैकेनिक के 101 और इलेक्ट्रीशियन के 90 पद शामिल हैं। वहीं टर्नर के 52, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 23 तथा फाउंड्री मैन के 12 पद निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीटी-आईटीआई सर्टिफिकेट और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना चाहिए। सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आईटीआई-एनटीसी और एनएसी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक साल के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान 24,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। नियमित होने के बाद वेतनमान 29,500 से 65,000 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आर्टिजन भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें। इसके बाद पात्रता, ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से जुड़े निर्देश पढ़ें। आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म की सभी जानकारियां जांचकर सबमिट कर दें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में सभी शर्तों की पुष्टि जरूर करें।
ये भी पढ़ें: Manish Malhotra और Sabyasachi की तरह बनना चाहते है Fashion Icon...तो इस कोर्स में आज ही करें Apply!