टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

‘भुवी अब वापस नहीं आएंगे…’ भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर अश्विन का बड़ा हमला! बयान ने मचाई खलबली

Aman sharma · 3 नवम्बर 2026
भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर अश्विन का बड़ा हमला! बयान ने मचाई खलबली

Ashwin on Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार को चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20आई मैचों की सीरीज में कमबैक करने का मौका मिला था लेकिन उनका प्रदर्शन फीका रहा। उम्मीद थी कि भुवी चार साल बाद खतरनाक वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया।

अब भुवी की वापसी पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने निशाना साधा है। साथ ही अश्विन ने यहां तक कह दिया है यह भुवी का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा, क्योंकि इसके बाद उनको दोबारा खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया- अश्विन

भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "भुवनेश्वर कुमार ने उतनी अच्छी बॉलिंग नहीं की है। उन्होंने अपना फॉर्म साबित नहीं किया। उनके आईपीएल फॉर्म और यहां (न्यूजीलैंड सीरीज) में जमीन-आसमान का फर्क था। मुझे लगता है कि वह चैप्टर शायद बंद हो गया है। यह बहुत मुश्किल है। वह वापस कैसे आएंगे?"

Bhuvi gets his man! 💪 Watch the #NZvsIND 2nd T20I LIVE now on #SonyLIV and #SonySportsNetwork! 📺 https://t.co/LhYp0Rfraa

— Sony LIV (@SonyLIV) October 24, 2026

इस सीरीज में भुवी ने चार मैच खेले थे, जिसमें सिर्फ एक विकेट निकाला था और इकॉनमी रेट भी 11.25 का था। 

भुवी को तैयारी करनी चाहिए थी- अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की असफलता का कारण उनकी तैयारियों को माना। अश्विन ने कहा,

"परफॉर्मेंस छोड़ो, एक्स्ट्रा रन देना छोड़ो। यह बात नहीं है। निराशाजनक बात यह थी कि मुझे लगा कि उन्होंने आईपीएल में जिस तरह की बॉलिंग की, वह इस सीरीज में नहीं दिखा। यहां भुवी में उनकी इंटेंसिटी, रन-अप स्पीड और उनकी बॉलिंग स्पीड भी कम थी। इससे मुझे पता चलता है कि शायद वह इस सीरीज के लिए प्राइम ट्रेनिंग फॉर्म में नहीं आए।"

भुवी आईपीएल 2026 के दौरान 135 से 138 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे तो न्यूजीलैंड में उनकी औसत स्पीड 128 से 130 के पास थी। शायद यही फर्क रहा कि कीवी गेंदबाजों को उनकी गेंदों के सामने अधिक समस्या नहीं हुई।

आप अनुभवी गेंदबाज हैं- पूर्व क्रिकेटर

भुवनेश्वर कुमार की आलोचना करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "अगर यही हालत है, तो चयनकर्ता भी सोचेंगे, 'क्या यही तरीका है'? अगर आप एक नए बच्चे या युवा लड़के हैं, तो आपको दस मौके मिलेंगे। लेकिन आप एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में वापस आ रहे हैं।"

आपको बता दें कि, भुवनेश्वर कुमार की वापसी इस सीरीज में सिर्फ उनके अनुभव के लिए हुई थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाया, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

ये भी पढ़ें- IPL ट्रेड की अफवाहों के बीच सूर्यकुमार यादव की पोस्ट ने मचाई खलबली, इंस्टाग्राम स्टोरी डाल बढ़ाई फैंस की धड़कनें