देश
रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- 'वोट नहीं मिलता तो अब यही सब करवाएंगे'
Ajit Kumar Singh · 6 नवम्बर 2026
Ravi Shankar Prasad
पटना: भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने झारखंड के मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, "राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता तो अब वो यही सब करवाएंगे।" यह अच्छा है, राहुल गांधी का सही चेहरा देश देखे। उनके मंत्री बोल रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने चंडीगढ़ में एक सम्मेलन के दौरान और मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी से सवाल उठाए।
जनता आपका सारा खेल समझ गई है: रविशंकर प्रसाद
इस संदर्भ में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैंने भी देखा है, वो बोले हैं और राहुल गांधी या कांग्रेस ने उसका कोई प्रतिकार नहीं किया है। देश की जनता जवाब देगी कि आप अराजक हैं और हारते हैं तो जबरदस्ती करके लोगों को उकसाते हैं। जनता आपका सारा खेल समझ गई है।" इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाए। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बार-बार चुनाव हारने और जनता का समर्थन न मिलने पर विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
हालात नहीं सुधरे तो देश की स्थिति बांग्लादेश-नेपाल से भी खराब
रविशंकर प्रसाद की इस टिप्पणी से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता ने अपने बयान के जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए और राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। दरअसल, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया था कि देश के करीब 40 लाख युवा राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं और राहुल गांधी ने फिलहाल उन्हें रोक रखा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि हालात नहीं सुधरे तो देश की स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से भी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़े-राज ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- पार्टी में 'कॉमन सेंस' की भारी कमी