टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

सोनिया गांधी के संस्मरण में गोधरा कांड को 'विवादित' बताने पर, राकेश अस्थाना ने उठाए सवाल

Ajit Kumar Singh · 14 नवम्बर 2026
Rakesh Asthana
नई दिल्ली: गोधरा कांड को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण में किए गए कथित दावे पर पूर्व CBI स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोनिया गांधी के इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि गोधरा ट्रेन अग्निकांड को विवादित बताना सही नहीं है।

सोनिया गांधी की पुस्तक पर विवाद, अस्थाना ने कहा- यह बिल्कुल गलत है

इस संदर्भ में राकेश अस्थाना ने कहा कि, "यह बिल्कुल गलत है।" उन्होंने गोधरा ट्रेन अग्निकांड की जांच और उससे जुड़े तथ्यों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी के संस्मरण में की गई टिप्पणी पर सवाल उठाए।क्योंकि सोनिया गांधी ने अपनी किताब Belonging: A Journey of Love में लिखा है कि आग लगने का कारण विवादित बना हुआ है। जबकि  राकेश अस्थाना ने इसे लेकर कहा कि फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच पूरी हुई थी इसके साथ ही अदालत में भी मामले की सुनवाई के बाद दोषसिद्धियां हुई थीं।

2002 में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने से हुई थी 59 लोगों की मौत 

दरअसल,  27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद गुजरात में व्यापक सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।  इस मामले को लेकर CBI के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने 2002 में गोधरा ट्रेन में आग लगने की जांच की थी। इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के उस हिस्से को खारिज कर दिया है, जिसमें आग लगने की वजह को "विवादित" बताया गया है। 

"पॉलिटिकल वजहों से" उठाया जा रहा सवाल: राकेश अस्थाना

सोनिया गांधी की पुस्तक में लिखी गई बातोंं को लेकरअस्थाना ने कहा कि घटना की जांच पूरी हो चुकी है और फोरेंसिक सबूतों से आग लगने की वजह का पता चल गया है। उन्होंने आगे कहा कि नतीजों पर कोई भी शक "पॉलिटिकल वजहों से" उठाया जा रहा है। दरअसल, अपनी किताब में, सोनिया गांधी लिखती हैं कि, "दंगे तब शुरू हुए जब साबरमती एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगा दी गई और 59 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ट्रेन अयोध्या से राज्य की राजधानी अहमदाबाद लौट रही थी। जिसमें हिंदू कारसेवक, राम मंदिर के लिए वॉलंटियर थे। आग लगने की वजह पर अभी भी विवाद है, लेकिन इसके बाद जो हंगामा हुआ वह राज्य के कई हिस्सों में फैल गया। ये भी पढ़ेंमहादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर की छापेमारी