टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की ग्रैंड वेडिंग! शादी में शामिल होने ग्रीस पहुंचे रजनीकांत

Geeta Sharma · 9 नवम्बर 2026
Anirudh Ravichander Wedding: संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी इन दिनों…

Anirudh Ravichander Wedding: संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की ग्रैंड वेडिंग के कार्यक्रम 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में आयोजित होने वाले हैं। इस शाही शादी में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की खबरें हैं। हालांकि, शादी की तारीख और विदेश में आयोजन को लेकर दोनों परिवारों की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भतीजे की शादी में शामिल होने ग्रीस रवाना हुए रजनीकांत

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी में शामिल होने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ग्रीस रवाना हो चुके हैं। चेन्नई एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, फ्लाइट के अंदर की एक तस्वीर में वह क्रू मेंबर्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

#Thalaivar in route to 🎶 ☀️ wedding ! https://t.co/qdefZBB5M4

— Rajini✰Followers (@RajiniFollowers) November 9, 2026

रजनीकांत के अलावा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन भी अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों दुबई के रास्ते ग्रीस पहुंचेंगे और शादी समारोह में हिस्सा लेंगे।

21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के कार्यक्रम 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक इन्विटेशन कार्ड में 21 नवंबर 2026 की तारीख सामने आई है। इसके बाद चेन्नई में रिसेप्शन आयोजित होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस निमंत्रण और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध?

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से मशहूर हुए थे। उन्होंने 'जेलर', 'विक्रम', 'लियो' और 'जवान' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। अनिरुद्ध का रजनीकांत से पारिवारिक रिश्ता भी है। उनके पिता रवि राघवेंद्र, रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत के भाई हैं। इस रिश्ते से रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर घर में आग लगने की अफवाह पर भड़कीं फिल्ममेकर फराह खान! कही ये बात