टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

राजेंद्र पाल गौतम ने BJP को कहा-"गद्दार", बोले- 'संवैधानिक संस्थाओं को औजार बना दिया'

Ajit Kumar Singh · 26 नवम्बर 2026
bjp congress controversy
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए "गद्दार" कहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करने का औजार बना दिया है।

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने BJP को कहा- "गद्दार" 

इस संदर्भ में कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश के संवैधानिक संस्थानों को खत्म करने, चुनाव आयोग को अपना "दबाव वाला टूल" बनाने और पुलिस एवं प्रशासन का इस्तेमाल अपने राजनीतिक मकसद के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी निष्पक्ष तरीके से काम करना है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।इसके साथ ही राजेंद्र पाल गौतम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे 'गद्दार' कहा। 

BJP सत्ता का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बना रही दबाव 

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि BJP सत्ता का इस्तेमाल करके लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि संविधान ने इन संस्थाओं को स्वतंत्र जिम्मेदारी दी है, लेकिन सरकार ने इन्हें अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करने का माध्यम बना दिया है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेता गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, संविधान में दिए गए मूल्यों से गाइड होकर, देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए समानता, स्वतंत्रता, भाईचारे और न्याय पर आधारित एक मजबूत भारत बनाना चाहती है।  

ये भी पढ़ें- SP-कांग्रेस गठबंधन पर चिराग पासवान का हमला, बोले- बेइज्जती के बावजूद साथ रहने की कैसी मजबूरी?