श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!
Rajasthan: श्री गंगानगर में रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट की खबर ने सभी को डरा कर रख दिया है। गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे से ठीक पहले अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन इसी ट्रैक से गुजरी थी। लेकिन ब्लास्ट ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ। मामले में एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल रेलवे के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। हमारी फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता रास्ते में है।
HIGHLIGHTS
1. राजस्थान के श्री गंगानगर में ट्रैक पर ब्लास्ट।
2. बाल-बाल बची यात्री ट्रेन।
3. इलाके में बढ़ाई सुरक्षा।
4. विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी सुरक्षा टीम।
#WATCH | Sri Ganganagar, Rajasthan: SP Harishankar says, "My team and I have already inspected the site, and railway officials are also present. Our forensic team and the Bomb Disposal Squad (BDS) are on their way. We will only be able to determine the exact cause once they arrive; it would be premature to conclude whether it was an explosion or something else. We are currently examining the scene to assess the situation further. There is no connection with the seized RDX." (03.11)
— ANI (@ANI) November 4, 2026
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
श्री गंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन ट्रैक से जैसे ही गुजरी थी। उसके तुरंत बाद ही ट्रैक पर विस्फोट हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच काम शुरू किया गया। विस्फोट का कारण और कोई साजिश की आशंका की जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल की जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आई है। रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ATS, CID, IB और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुट गई हैं।
एसपी ने दी जानकारी
SP हरिशंकर का इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। रेलवे के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। हमारी फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता भी तैनात है। उनके आने के बाद ही हम सही कारण का पता लगा पाएंगे। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कोई महज डराने के लिए धमाका किया गया था, या सोची समझी साजिश को अंजाम देने के लिए इसे किया गया है। हम फिलहाल स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। इसका जब्त किए गए RDX से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें: 4 नवंबर 2026 पंचांग: दशमी के बाद शुरू होगी रमा एकादशी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और राहुकाल