राज्य
राज ठाकरे ने छठ पूजा गाना बजाने का किया विरोध, BJP पर आरोप लगा, बोले- मराठी लोगों को सतर्क रहना चाहिए!
Ajit Kumar Singh · 13 नवम्बर 2026
Raj Thackeray
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में छठ पूजा के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि BJP छठ पूजा का इस्तेमाल मुंबई में विवाद और टकराव पैदा करने के लिए कर रही है। उन्होंने मराठी लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। राज ठाकरे के इस बयान के बाद मुंबई में छठ पूजा, मराठी अस्मिता और राजनीतिक विवाद को लेकर बहस तेज हो गई है।
महाराष्ट्र में सांस्कृतिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही BJP
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर छठ पूजा और भोजपुरी गीतों से जुड़े वीडियो के जरिए महाराष्ट्र में सांस्कृतिक तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने के विवाद का भी जिक्र किया। राज ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखकर BJP इस मुद्दे को राजनीतिक रूप दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश और गुजरात के लोगों से भी अपील किया कि वे मराठी समुदाय के खिलाफ किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा न बनें।
भाजपा मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच झगड़ा पैदा करना चाहती
राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर छठ पूजा को मुद्दा बनाकर मुंबई में सोशल और कल्चरल तनाव पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और लोगों से उनके जाल में न फंसने की अपील की।उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मराठी और उत्तर भारतीय समुदाय के बीच झगड़ा भड़काने की कोशिश कर रही है।
राज ठाकरे ने रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजने का किया विरोध
इसे लेकर राज ठाकरे ने BJP और उसका सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, छठ पूजा से जुड़ी रील्स सर्कुलेट करके और इसके नाम पर कल्चरल अग्रेसन कहकर महाराष्ट्र में झगड़ा पैदा करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इस दौरान उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजने का भी ज़िक्र करते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसे रोक दिया था।
ये भी पढ़ें-AIMIM-चंद्रशेखर के गठबंधन पर BJP सांसद अरुण गोविल की प्रतिक्रिया, कहा- अभी बहुत कुछ बाकी है!