भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच पर मंडराया बारिश का साया, इतने प्रतिशत वर्षा की उम्मीद
Wellington Weather Forecast: शनिवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाना है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रृंखला का ओपनिंग मैच अपने नाम किया, तो दूसरे मैच को जीतकर वह बढ़त को मजबूत करना चाहेगी।
हालांकि, इस मैच में बारिश भी मेजबान और मेहमान टीम की चिंताओं को बढ़ा रही है, क्योंकि ब्लैककैप्स इस मैच को जीतकर बराबरी करना चाहती है तो टीम इंडिया अपने विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी। लेकिन मैच से पहले चलिए आपको बताते हैं कि मैच में बारिश आने के कितने प्रतिशत चांस हैं।
क्या बारिश मैच पर डालेगी असर?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और इस दिन बारिश आने का खतरा काफी अधिक है। लेकिन मैच के आसपास बारिश के आने की उम्मीद है, जिससे मैच पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।
AccuWeather के मुताबिक, स्टेडियम में करीब 99 परसेंट बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिन में टेम्परेचर 19 सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके बाद शाम को यह करीब 17 सेल्सियस और रात में 12 सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, दिन के समय 60 प्रतिशत बारिश का अनुमान है तो रात तक यह 55 परसेंट पहुंच सकता है।
हेनरी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वेलिंगटन की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद करती है, खासकर उन्हें जो अच्छी लाइन और लेंथ बनाए रखते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, बैटिंग कंडीशन बेहतर होती जाती है, और सरफेस पर लगातार बाउंस मिलता रहता है। करीब 60 मीटर की छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बैट्समैन को जल्दी रन बनाने में मदद कर सकती हैं।
हालांकि, मैच के दिन 99 प्रतिशत बादल छाए रहने की उम्मीद है और इस कंडीशन में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है। इस डे-नाइट मैच में ओस एक और जरूरी फैक्टर बन सकती है। शाम की नमी से बॉल को पकड़ना मुश्किल हो सकता है, जिससे स्पिनरों का असर कम हो सकता है और बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
पहला मैच जीता था भारत
इससे पहले पहला वनडे मैच मैच ऑकलैंड में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 185 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत टारगेट का पीछा करने उतरी, लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) के तहत इंडिया को 143 रन का नया टारगेट मिसा, जिसे उन्होंने 22.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रन चेज करते हुए शानदार 74 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, भारतीय टीम ने टी20आई सीरीज का एक मैच यहां भी खेला था, जहां उन्होंने तूफानी जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, बिहार को SMAT में करेंगे लीड, स्टैंडबाय पर 16 प्लेयर्स