टीएनपी न्यूज़
होम / शिक्षा
शिक्षा

Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में 1599 पद, बिना परीक्षा होगा चयन; 15 सितंबर तक मौका

Shivashakti Narayan Singh · 30 अगस्त 2026
10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में 1599 पद (AI Image)

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के तौर पर करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे 10वीं पास और ITI छात्रों के लिए अच्छी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने वर्ष 2026-27 के लिए 1599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है।इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट और प्लंबर जैसे ट्रेड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।जो उम्मीदवार अभी 10वीं या ITI के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदक की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

इस भर्ती की सबसे खास बात इसका चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में नहीं बैठना होगा।मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 10वीं और ITI के अंकों को 50-50 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा। यानी दोनों योग्यताओं के अंकों को बराबर महत्व मिलेगा और इसी आधार पर चयन किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान रेलवे के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह राशि करीब 10,000 रुपये से 18,200 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।

रेलवे अप्रेंटिस के लिए ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की संबंधित भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद:

1. Act Apprentice 2026-27 वाले लिंक पर जाएं।
2. अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
3. 10वीं और ITI की मार्कशीट समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरत के अनुसार जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क लागू होने पर ऑनलाइन भुगतान करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।