टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

महाराष्ट्र में समुद्र का रौद्र रूप, पुणे से पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत; 8 शव बरामद

Shailesh Yadav · 2 अक्टूबर 2026
महाराष्ट्र के रायगढ़ में Diveagar Beach पर दर्दनाक हादसा

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुणे से पिकनिक मनाने आए छात्रों का एक समूह दिवेआगर बीच पर समुद्र में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक तेज लहरों और गहरे पानी के बहाव की चपेट में 8 छात्र आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये छात्र पुणे के आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग क्लास से ट्रिप पर रायगढ़ पहुंचे थे। दिवेआगर बीच पर पहुंचने के बाद कुछ छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान तेज लहरों का बहाव उन्हें अपनी ओर खींच ले गया और देखते ही देखते आठ छात्र पानी में बह गए।

सात छात्रों के शव बरामद
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। इसके बाद समुद्र में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। राहत और बचाव टीमों ने 8 छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र समुद्र में नहाते समय अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश शुरू की और प्रशासन को सूचना दी।

मृतकों की पहचान तन्मय दत्तात्रेय वाहिले, सुमित भरत अहिरे, प्रणव रामदास बनसोडे, कैवल्य सतीश वासनकर, राजवीर युवराज वाहिले, यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भंडवलकर और कौस्तुभ संदीप दौंड के रूप में हुई है। बताया गया है कि सभी छात्र 16 वर्ष के थे और पुणे के आलंदी के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, 'विनर्स एकेडमी फॉर 11th & 12th' से 48 बच्चों का समूह पिकनिक पर गया था, जिसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 शिक्षक शामिल थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय वॉटर स्पोर्ट्स टीम समेत पुलिस और प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान में हिस्सा लिया।

पिकनिक के बीच पसरा मातम
पुणे से खुशी-खुशी घूमने निकले छात्रों और उनके साथियों के लिए दिवेआगर बीच का सफर देखते ही देखते मातम में बदल गया। हादसे की खबर मिलने के बाद छात्रों के परिवारों में भी कोहराम मच गया है। प्रशासन की टीमें समुद्र में लापता छात्र की तलाश में जुटी हैं। हादसे के कारणों और छात्रों के समुद्र में उतरने की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।