'मेरा फोन टैप किया जा रहा है', राहुल गांधी ने लगाया केंद्र सरकार पर आरोप
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एक बेहद सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए अपने फोन टैप किए जाने का दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके सभी आरोपों के सबूत उनके फोन में मौजूद हैं,
जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं। उन्होंने वन-ऑन-वन बहस की चुनौती देते हुए कहा कि इससे साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है और कौन देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके पास ऐसी कई अन्य जानकारियां भी हैं, जो उनके फोन में मौजूद हैं।
2023 में भी राहुल गांधी ने उठाया था फोन टैपिंग का मुद्दा
अक्टूबर 2023 में Apple की ओर से कुछ विपक्षी नेताओं को संभावित राज्य प्रायोजित साइबर हमले के अलर्ट मिलने के बाद राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सरकार चाहे तो उनका फोन टैप कर सकती है, उन्हें इससे डर नहीं है। इस विवाद में कई विपक्षी नेताओं ने भी Apple के अलर्ट साझा किए थे।
आमने-सामने की बहस में होगा साफ
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोपों के सबूत मेरे मोबाइल फोन में मौजूद हैं, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा टैप किया जा रहा है। आमने-सामने की बहस (One-on-One Debate) में यह साफ हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है, कौन देशविरोधी है और कब से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है। इसके अलावा भी कई ऐसे तथ्य और जानकारियां हैं, जिनसे मैं वाकिफ हूं और जिनके सबूत मेरे फोन में मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Ramayana ने 8 दिन में रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 1000 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड