टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

'मैंने गर्लफ्रेंड से कहा कि, सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में आखिर क्यों वायरल हुए राहुल गांधी?

MADHVI TANWAR · 17 नवम्बर 2026
सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में आखिर क्यों वायरल हुए राहुल गांधी?

बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव सोनिया गांधी की वह किताब जो लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियां बटौर चुकी है। बीते दिन उसी किताब की लॉन्चिंग में राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वजह साफ है एक पत्रकार द्वारा उनके पूछा गया एक सवाल। दरअसल सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव की लॉन्चिंग में राहुल गांधी से पत्रकार ने पूछा "वो गर्लफ्रेंड अब कहां है? पत्रकार के सवाल पर राहुल गांधी बोले- "वो मेरी दोस्त है।

राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर अपनी निजी जिंदगी और गर्लफ्रेंड से जुड़ा किस्सा साझा किया, जो आमतौर पर उनके राजनीतिक भाषणों में देखने को नहीं मिलता। जब बाद में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह गर्लफ्रेंड अब कहां हैं, तो राहुल गांधी ने हंसते हुए जवाब दिया— "She is a friend of mine" (वह मेरी एक दोस्त हैं), जिससे यह बयान सोशल मीडिया पर और तेजी से चर्चा में आ गया।

कैंब्रिज का रेस्टोरेंट वाला किस्सा

उन्होंने बताया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को उसी कैंब्रिज के 'वर्सिटी रेस्टोरेंट' (Varsity Restaurant) ले गए थे, जहां उनके माता-पिता (राजीव गांधी और सोनिया गांधी) की पहली बार मुलाकात हुई थी। गर्लफ्रेंड को उस जगह के ऐतिहासिक महत्व के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

अपनी गर्लफ्रेंड को वहीं लेकर गए थे जहां उनके माता पिता पहली बार मिले

सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने कैंब्रिज के दिनों का एक दिलचस्प निजी किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में लेकर गए थे। जहां उनके माता-पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे। राहुल ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को बताना चाहते थे कि उनके माता-पिता की मुलाकात कैसे हुई थी।

राहुल गांधी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

राहुल गांधी ने बुक लॉन्चिंग के दौरान एक दिलचस्प किस्सा चुनाते हुए कहा कि, मुझे सख्त निर्देश मिले हैं। जिनका मैं पालन करता हूं, राजनीति पर कोई बात नहीं करुंगा। लेकिन एक बेटे के तौर पर मैने सोचा है। कि हम बच्चों में से किसी एक को अपनी मां की झलक लोगों को दिखाना चाहिए। मैं उस फोटो को देख रहा था।

मां की एक तस्वीर है जिसमें वह झूले से उलटी लटकी है। यह तस्वीर कैंब्रिज की है। हम छोटे थे। तब से हमारी मां ऐसी ही थी। मेरे माता पिता की पहली मुलाकात की कई कहानियां प्रचलित हैं। कई सालों बाद में कैंब्रिज गया था। मैने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि जानती हो, वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं। उसी जगह वह

हमने अपनी मुख्य आधार को गोली खाते देखा

अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, अचानक, हमने अपनी मुख्य आधार (इंदिरा गांधी) को गोली खाते देखा, और फिर हमने अपने सबसे बड़े आधार (राजीव गांधी) को चिथड़े-चिथड़े होते देखा। मेरी अपनी माँ से अक्सर इस बात पर बहस होती है। उनकी याददाश्त बहुत तेज़ है। वह कभी कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज़ के।

पापा की मौत के समय क्या...?

अगर आप उनसे पूछें कि 'पापा की मौत के समय क्या हुआ था?', तो उन्हें कुछ याद नहीं रहता। किताब में आपने जो पढ़ा है, उसे मेरी बहन और उन्होंने मिलकर तैयार किया है। उनका यह शानदार जीवन, उनका यह अद्भुत प्यार एक ही दिन में खत्म हो गया। तो यह किताब 'बिलोंगिंग' के बारे में है वह मेरे पिता से जुड़ी थी, और मेरे पिता उससे जुड़े थे। फिर मेरे पिता चले गए, और उनकी एक नई यात्रा शुरू हुई। एक अलग माँ। वह हँसमुख माँ, वह मुस्कुराती हुई माँ, कहीं खो गई। एक नई मां सामने आई।

यह भी पढ़ें: मंच पर आपा खो बैठे चाचा रामगोपाल यादव? समर्थकों को मूर्ख कहकर खरी खोटी सुनाई