‘शुभमन का कॉन्फिडेंस…’ गिल की कप्तानी ने जीता रहाणे का दिल, तारीफ में कह डाली ये बड़ी बात
Shubman Gill Captaincy: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हरा दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में शुभमन की शानदार कप्तानी भी देखने को मिली और इसकी तारीफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने की।
रहाणे का मानना है कि गिल ने अपने मौजूदा फॉर्म से, खासकर वनडे में, जहां वह टॉप रैंक के बैट्समैन हैं, अपने साथियों को मैनेज करते हुए मैदान पर कॉन्फिडेंस बनाए रखा है। उन्होंने आगे कहा कि गिल के फॉर्म की वजह से जो कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड है, वह उनकी लीडरशिप में भी दिखता है।
शुभमन की कप्तानी से खुश रहाणे
भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे शुभमन गिल की कप्तानी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बल्लेबाजी के मामले में शुभमन का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके रिकॉर्ड आपको एक कहानी बताते हैं। मुझे उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह लगती है कि जिस तरह से वह खेलते हैं, वह है उनका कॉन्फिडेंस।"
पहले वनडे में शुभमन गिल ने 56 गेंदों पर 37 रन रन बनाए थे। इसमें उनके बल्ले से 5 दर्शनीय चौके निकले। गिल ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 104 बॉल में 113 रन की शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
शुभमन में दिखता है कॉन्फिडेंस-रहाणे
अजिंक्य रहाणे शुभमन गिल के कॉन्फिडेंस से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "जिस तरह से वह मैदान पर उतरते हैं, उनका एटीट्यूड, वह इरादा, बहुत जरूरी है। फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है। आप एक दिन रन बनाते हैं, हो सकता है अगले दिन न बनाएं, लेकिन शुभमन में जाहिर तौर पर वह कॉन्फिडेंस है, और वह हाल ही में रन बना रहे हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि वह हर सीरीज के साथ एक कप्तान के तौर पर कैसे बेहतर हो रहे हैं। वह खिलाड़ियों को बहुत मैच्योर तरीके से संभाल रहे हैं, अपने गेंदबाजों को रोटेट कर रहे हैं और सही बदलाव कर रहे हैं। तो, ये अच्छे संकेत हैं कि वह हर सीरीज के साथ आगे बढ़ रहे हैं।"
पांच विकेट से जीता भारत
टीम इंडिया ने पहले वनडे में पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में न्यूजीलैंड़ की पारी 40.2 ओवर में सिर्फ 185 रन पर सिमट गई। भारत को जीत के लिए 186 रन का टारगेट मिला, लेकिन 12 ओवर बाद बारिश के चलते मुकाबले को 32 ओवर का कर दिया गया और जीत के लिए 143 रन का नया लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने विराट कोहली की 74 रन की पारी की मदद से 22.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। अब पांच मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली का एक और ऐतिहासिक कारनामा, सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को पछाड़ा, बने नंबर-1