टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

रूस से आया PM मोदी के लिए जन्मदिन संदेश, पुतिन ने लिखा- 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता व्यक्तिगत योगदान'

MADHVI TANWAR · 17 सितम्बर 2026
PUTIN

Narendra Modi 76th Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। दिग्गज नेताओं से लेकर पीएम मोदी को चाहने वाले प्रशंकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन की बधाई देने वालों में ना केवल देश के चर्चित नाम शामिल हैं। बल्कि विदेशों से भी उनके चाहने वाले मित्रों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं। जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है।

पुतिन बोले- बड़ा रुतबा हासिल है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते दिनों भारत में आयोजित हुए ब्रिक्स समारोह में शामिल हुए थे। जिसके बाद भारत के रूस के साथ रिश्ते मजबूत हुए हैं। बता दें कि भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का प्रधानमंत्री मोदी के लिए संदेश साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है और यह सही भी है।

व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता

पुतिन ने तारीफ करते हुए कहा कि, भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले स्वागत और मेहमाननवाज़ी के लिए मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

पुतिन बोले- आपसे बात करके बहुत खुशी हुई

हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, खुलकर और सार्थक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को साबित किया। हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लाभ के लिए अहम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए संदेश भेजा है।

भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का प्रधानमंत्री मोदी के लिए संदेश साझा किया है - "आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है और… pic.twitter.com/0XeAMBEyDg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2026

 

यह भी पढ़ें: 33 लाख लोगों को नोटिस क्यों? SIR पर सुप्रीम कोर्ट में प्रशांत भूषण ने उठाए सवाल