टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

अमृतसर में वांटेड गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, ग्रेनेड हमले में वांछित था आरोपी

MADHVI TANWAR · 23 सितम्बर 2026
पंजाब पुलिस

Punjab news: पंजाब के अमृतसर में पुलिस और वांछित गैंगस्टर हरमनबीर सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। गैंगस्टर की गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गए, जबकि पुलिस की गोली पैर में लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और बाइक भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

एसएसपी ने दी जानकारी

मामले में एसएसपी कंवल प्रीत सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर हरमनबीर सिंह के इलाके में होने की गुप्त सूचना मिली थी। जसके बाद अमृतसर पुलिस ने मतेवाल गांव में वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए माटेवाल इलाके में चेकपॉइंट बनाया। जेसे जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने तुरंत पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी; एक गोली SHO पर चलाई गई, जो बाल-बाल बच गए, जबकि जवाबी फायरिंग में संदिग्ध को गोली लगी और उसे अब अस्पताल ले जाया गया है।

पूछताछ करने में जुटी पुलिस

दरअसल गैंगस्टर ने पूर्व में भी इसी इलाके में फायरिंग की थी, मामले में पहले से केस दर्ज किया गया था। वह गुरदासपुर के हनुमान चौक पर ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित अपराधी है। पुलिस ने गैंगस्टर के कब्जे से पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस अभी उसके आपराधिक इतिहास और गैंग से संबंधों की जांच कर रही है। चूंकि वह ग्रेनेड हमले में शामिल था, इसलिए उसके आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। पुलिस की टीम गैंगस्टर से पूछताछ करने में जुटी है।



यह भी पढ़ें: SIR विवाद: सांसद संजय राउत ने की 'ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड' करने की मांग