राज्य
पंजाब के किसानों को 254 करोड़ की मिली सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने की फंड की घोषणा
Ajit Kumar Singh · 17 नवम्बर 2026
Shivraj Singh Chouhan
चंडीगढ़: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों के लिए 254 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है।
किसानों के लिए 254 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा
इस संदर्भ में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह पंजाब में किसानों के साथ खेती से जुड़े ज़रूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे। जिसमें फसल विविधीकरण (Diversification), पराली मैनेजमेंट और किसानों की आमदनी बढ़ाने के तरीके शामिल हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अलग-अलग स्कीमों के तहत दिए गए 254 करोड़ रुपये के आवंटित राशि राज्य के किसानों को दिए जाएंगे।
सोलर एनर्जी द्वारा खेती में ग्रीन अमोनिया से होंगे संभावित फायदे
पंजाब दौरे के दौरान शिवराज सिंहचौहान ने कहा कि वह किसान समुदाय की सेवा करने आए हैं और बदरपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहाँ कई अर्थ प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसमें यूरिया के विकल्प के तौर पर ग्रीन अमोनिया को दिखाने वाला एक प्रदर्शन भी शामिल है। उन्होंनेे खेती में ग्रीन अमोनिया के संभावित फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि इसे सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है और यह आम यूरिया की तुलना में फसलों के लिए ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें-UP में 2027 चुनाव से पहले वोटर लिस्ट जारी, जानें कब तक मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका