पंजाब में AAP को बड़ा झटका! महिला विंग की अध्यक्ष और MLA के घर ED की रेड
Punjab News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रमुख भी हैं।
अमनदीप अरोड़ा कांग्रेस के पूर्व मंत्री और होशियारपुर से पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा की पत्नी है। अरोड़ा भ्रष्टाचार के एक मामले में 5 महीने जेल में भी रह चुके हैं। इससे पहले आयकर विभाग और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी उनके ठिकानों पर कार्रवाई कर चुके हैं। ईडी की रेड पिछले 42 घंटे से चल रही है।
सीआरपीएफ भी थी साथ
ईडी ने पंजाब के मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के मोगा-लुधियाना रोड़ स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंची। ईडी के साथ सीआरपीएफ की टीम भी थी। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा सीट से जीत दर्ज की थी। आप ने उन्हें साल 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मोगा से फिर उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल छापेमारी के कारणों और जांच से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!