टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, दो बागी विधायक आज BJP में होंगे शामिल

MADHVI TANWAR · 2 नवम्बर 2026
चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा

Punjab: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व आम आदमी पार्टी के एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अंदर चल रहे कलह के कारण 2 मौजूदा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दिन ही दोनों विधायकों को बीजेपी जॉइन करने की कवायत तेज चल रही थी। लेकिन आज इस बात को लेकर रास्ता साफ हो गया है। दोनों नेता आज दलबल करते हुए बीजेपी जॉइन करेंगे। दोनों विधायकों के पार्टी से

आप ने जारी की थी 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो मौजूदा विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी द्वारा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। रिपोर्टों के अनुसार, टिकट और पार्टी के आंतरिक कामकाज को लेकर दोनों नेता नाराज थे। बीजेपी में शामिल होने की अटकलें कल से ही चल रही थी। दोनों बागी विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

यह 2 विधायक हुए बागी

चेतन सिंह जौड़ामाजरा: ये समाना विधानसभा सीट से विधायक हैं और भगवंत मान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
हरमीत सिंह पठानमाजरा: ये सनौर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

भाजपा में होंगे शामिल

2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी में मौजूदा 2 विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। वह सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

दोनों विधायक पंजाब के पटियाला जिले की विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर से विधायक हैं, जबकि चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना सीट से विधायक हैं। दोनों का इस्तीफा ऐसे समय आया है। जब AAP ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

इस्तीफे की घोषणा

इस सूची में इन दोनों विधायकों का नाम शामिल नहीं था। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने फेसबुक पर लिखा, मैं चेतन सिंह जौड़ामाजरा, आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इस बीच, सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने लिखा, मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP छोड़ने वाले दोनों विधायकों ने भगवंत मान सरकार का घेराव किया है।

उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या, बढ़ते भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं होने जैसे मुद्दे उठाए। दोनों विधायकों ने पंजाब के आंतरिक मामलों में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके निजी सहायक विभव कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए। उनके बयानों से पंजाब सरकार के कामकाज में बाहरी हस्तक्षेप और माइक्रोमैनेजमेंट को लेकर विपक्ष के आरोपों को नई धार मिली।

2027 के चुनाव से पहले AAP की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं। साल 2027 में चुनाव होने हैं। AAP ने चुनाव से कई महीना पूर्व उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर तैयारियों का अपनी तरफ से संकेत दिया है, लेकिन सूची आने के अगले ही दिन दो मौजूदा विधायकों का पार्टी छोड़ना उसके लिए राजनीतिक चुनौती बन गया है।

नाराजगी और चुनाव से पहले संगठन को एकजुट रखने की चुनौती

बीजेपी में दोनों विधायकों के शामिल होने की चर्चाओं के बीच यह घटनाक्रम पंजाब की चुनावी राजनीति में नए समीकरण बना सकता है। विपक्षी दल इसे भगवंत मान सरकार और AAP के संगठन के लिए झटके के तौर पर पेश कर सकते हैं। वहीं, AAP के सामने अपने विधायकों की नाराजगी और चुनाव से पहले संगठन को एकजुट रखने की चुनौती होगी।

भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी

बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बड़े राजनीतिक समीकरण बनाने और अपना आधार मजबूत करने में जुटी है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने के बाद से पार्टी पंजाब में अपनी जमीन बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में चल रही है।

पंजाब में NDA सरकार बनाने का संकल्प

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब में NDA सरकार बनाने का संकल्प जताया और समान विचारधारा वाले दलों के साथ आने के संकेत दिए हैं। भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर नशामुक्ति अभियान और केंद्र सरकार की विकास नीतियों के सहारे जनता के बीच पैठ बना रही है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में दो विधायकों की बगावत सियासी रूप से काफी अहम है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का बजट नए सिरे से पास! चंपारण-शिवहर समेत बिहार के 8 जिलों से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां