12 लाख रुपये सालाना पैकेज के बाद भी Rapido चला रहा इंजीनियर, वजह चौंका देगी
Viral News: शहरों में रहे वाले लोगों की आधी कमाई का हिस्सा किराया, महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों में चला जाता है। वहीं सोशल मीडिया पर पुणे के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की कहानी काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
इंजीनियरों का रैपिडो बाइक चलाने का किस्सा वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक पुणे में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने रैपिडो बाइक चलाने का फैसला किया। जिसके बाद सबको ऐसा लगा की दोनों ने एक्सट्रा इनमक के लिए बाइक चलाना शुरू किया है। लेकिन उन्होंने यो साफ किया की उनका मकसद सिर्फ एक्स्ट्रा इनकम कमाना नहीं, बल्कि वीकेंड को मजेदार बनाना और नए लोगों से मिलना भी था। हालांकि अब Accenture में काम करने वाले इन दोनों इंजीनियरों का रैपिडो बाइक चलाने का किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
I have two roommates, and both earn ₹12 LPA+ Still, last weekend, they signed up for Rapido Bike Taxi and did a few rides just for fun. Both own sports bikes. One earned ₹900, and the other earned ₹500. Imagine earning ₹1 lakh/month and still doing this. Boys can do anything for fun.
— Nandkishor (@devops_nk) October 12, 2026
12 लाख रुपये सालाना पैकेज, फिर भी रैपिडो की सवारी
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने अपने दो रूममेट्स की कहानी शेयर की। पोस्ट के मुताबिक, दोनों पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उनकी सालाना सैलरी करीब 12 लाख रुपये है। इसके बावजूद दोनों ने पिछले वीकेंड अपनी स्पोर्ट्स बाइक रैपिडो पर चलाने का फैसला किया। उन्होंने अपनी बाइक रैपिडो राइड के लिए रजिस्टर कराई और दिनभर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया।
एक ने कमाए 900, दूसरे को मिले 500 रुपये
एक्स पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, दोनों इंजीनियरों ने एक दिन बाइक चलाकर क्रमशः करीब 900 और 500 रुपये कमाए। पोस्ट के साथ साझा किए गए स्क्रीनशॉट में एक दिन की कमाई 929.87 रुपये दिखाई गई है। वहीं, आखिरी बाइक राइड के लिए 44.68 रुपये मिलने की जानकारी भी नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
इस पोस्ट पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे एक्स्ट्रा कमाई और नए अनुभव हासिल करने का अच्छा तरीका बताया। एक यूजर ने कहा कि वह भी ऐसा करना चाहती हैं, ताकि कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के साथ मजा भी कर सकें। वहीं, एक अन्य यूजर ने बताया कि वह भी शौक के लिए ऐसा करता है और इस दौरान कई कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स से बातचीत का मौका मिलता है।
ये भी पढ़ें: डिटर्जेंट में कपड़े भिगोना पड़ सकता है भारी! कपड़े धोने का सही तरीका जानें