टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

प्रयागराज: गोमांस परोसने के आरोप में 4 गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

Rajeev Singh · 7 अप्रैल 2026
Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में गोवंश की हत्या कर गोमांस से बिरयानी बनाकर बेचने का मामला सामने आया है।

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में गोवंश की हत्या कर गोमांस से बिरयानी बनाकर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज सिटी जोन के खुल्दाबाद थाना अंतर्गत रोशनबाग इलाके में स्थित 'नवाबी जायका रेस्टोरेंट' पर गौ मांस की बिरयानी बेचने का आरोप लगा। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा इकाई के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार गोवंश की हत्या कर उसके मांस की बिरयानी बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे,जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया।

4 आरोपी हुए गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों के नेता और कार्यकर्ताओं को शांत कराया और रेस्टोरेंट से मांस भी बरामद किया। पुलिस जांच के लिए लैब भेजेगी। वहीं पुलिस ने हिंदू नेता लालमणि तिवारी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 191(2),352, 351(3) यूपी गोवध निवारण अधिनियम 5 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 Writen By: Geeta Sharma