टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

माघ मेले में सुरक्षा का हाईटेक इंतजाम! पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम होगा तैनात, सुरक्षा के लिए जल, थल और नभ में होंगे खास इंतजाम

MADHVI TANWAR · 25 नवम्बर 2026
माघ मेले में सुरक्षा का हाईटेक इंतजाम!

प्रयागराज: महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब संगमनगरी प्रयागराज में माघ मेला की तैयारियां बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। रेती पर आयोजित होने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। महाकुंभ में हुई भगदड़ से सीख लेकर इस बार तैयारियों को खास तरीके से किया जाएगा।

2025 महाकुंभ की तर्ज पर ही माघ मेला में भी हाईटैक व्यवस्था देखने को मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पहली बार माघ मेला में एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करने वाला है। इस हाईटेक व्यवस्था के तहत 6 किमी के दायरे में 24 घंटे सक्रियता बनी रहेगी। इसके साथ ही बगैर अनुमति उड़ने वाले ड्रोन को आसमान ही नष्ट करने की बड़ी विशेषता है।

देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा

प्रयागराज संगम की रेती पर महाकुंभ के बाद अब माघ मेला की व्यापक तैयारी चल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम को यहां पर तैनात किया जाएगा। साल 2025 महाकुंभ की तर्ज पर लागू होने वाली यह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था 6 किमी के दायरे में 24 घंटे पैनी नजर रखेगी।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए मेले में बगैर अनुमति उड़ने वाले ड्रोन की पहचान कर उन्हें तुरंत ही निष्ट किया जाएगा। क्योंकि माघ मेला में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों और कल्पवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ा मुद्दा होता है। इसके साथ ही जल, थल और नभ तीनों स्तरों पर नजर रखने का विशेष इंतजाम किया जा रहा है।

दो चरणों में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

मेला प्रशासन ने इस बार एंटी ड्रोन सिस्टम को 2 चरणों में लागू करने का खाका तैयार किया है। पहले चरण में इसे मुख्य तौर पर संगम क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। दूसरे चरण में झूंसी और नागवासुकी क्षेत्र में इस व्यवस्था को लगाया जाएगा। जिसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत देव दीपावली के शुभ अवसर पर संगम क्षेत्र में पहले ही परीक्षण किया जा चुका है।

बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने पर रहेगी सख्त पाबंदी

माघ मेला क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाने से पहले मेला पुलिस से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. इसके लिए आवेदक को अपने आवेदन में ड्रोन का मॉडल, उड़ाने का उद्देश्य, स्थान और समय की पूरी जानकारी देनी होगी. पुलिस प्रशासन की ओर से इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी तैयार की जा रही है.

तैयारियों को लेकर क्या बोले डीसीपी माघ मेला

माघ मेला 2027 के लिए डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने अपनी टीम में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ एंटी ड्रोन सिस्टम की तैयारियों का जायजा ले लिया है। उन्होंने बताया कि माघ मेले में पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया जा रहा है और पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसका तकनीकी परीक्षण होगा। इस व्यवस्था से ड्रोन गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर कॉमेडियन yash maheshwari का विवादित कमेंट, भाजपा नेता ने की Fir की मांग