टीएनपी न्यूज़
होम / खेल
खेल

रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा का पुराना कनेक्शन! क्या नए चीफ सेलेक्टर बदलेंगे हिटमैन की किस्मत?

Aman sharma · 19 अक्टूबर 2026
रोहित शर्मा और प्रज्ञान ओझा का पुराना कनेक्शन! क्या नए चीफ सेलेक्टर बदलेंगे हिटमैन की किस्मत?

Pragyan Ojha: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को प्रज्ञान ओझा को सेलेक्शन कमेटी का नया चीफ नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व स्पिनर रमेश पावार को सेलेक्शन कमेटी में शामिल किया गया है। ओझा भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20आई मैच खेल चुके हैं और उनके इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ओझा एक ऐसे खिलाड़ी की कप्तानी में खेल चुके हैं, जो अभी भी टीम इंडिया के लिए खेल रहा है।

इन खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं ओझा

बीसीसीआई द्वारा चुने गए नए मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार के साथ खेल चुके हैं, और ये खिलाड़ी अभी भी भारत के लिए खेल रहे हैं। ओझा के मुख्य कोच बनने के बाद भुवनेश्वर को चार साल बाद इंडियन टीम में वापसी का मौका मिला तो विराट और रोहित भी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। वहीं, मोहम्मद शमी भी प्रज्ञान के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

🚨 Announcement 🚨 Mr Ramesh Powar @imrameshpowar appointed to Men’s Selection Committee. Based on seniority (most Tests), Mr Pragyan Ojha @pragyanojha will chair the Committee. BCCI appreciates Mr Ajit Agarkar @imAagarkar for his commitment, conviction and contribution during his tenure as Chairman of the Committee. Details ▶️ https://t.co/z0jcyPWkr0 #TeamIndia

— BCCI (@BCCI) October 19, 2026

रोहित की कप्तानी में खेल चुके हैं ओझा

मेन्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया है।

ओझा 2012 से 2015 के लिए मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और साल 2013 से 2015 तक इस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। यानी यह कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता एक दशक पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला करते थे।

क्या रोहित को मिलेगा इसका फायद?

अजीत अगरकर के कार्यकाल के दौरान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर के बीच काफी मतभेद देखने को मिले थे। जहां रोहित आगे टीम इंडिया के लिए खेलना चाहते थे तो अगरकर उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहते थे ताकि वह वनडे विश्व कप 2027 तक खुद को टीम में स्थापित कर सके।

हालांकि, प्रज्ञान ओझा के नए चीफ सेलेक्टर बनने का फायदा कहीं न कहीं रोहित शर्मा को मिल सकता है, क्योंकि रोहित और ओझा एक साथ खेल चुके हैं और रोहित का फॉर्म भी कमाल का चल रहा है। ऐसे में रोहित भविष्य में खेलते दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा बने नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पावार की सेलेक्शन कमेटी में एंट्री, BCCI ने किया ऐलान