टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, सीट पर सस्पेंस बरकरार!

Rajeev Singh · 18 मार्च 2026
Pradyut Bordoloi Join BJP: कांग्रेस को असम में अगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बता दें, नागांव लोकसभा…

Pradyut Bordoloi Join BJP: कांग्रेस को असम में अगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बता दें, नागांव लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

'असम BJP को मजबूत करेंगे प्रद्युत'

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा सांसद प्रद्योत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'नागांव से सांसद प्रद्योत बोरदोलोई बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनका बीजेपी में आना पार्टी को मजबूत करेगा। हम सभी उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।'

#WATCH दिल्ली: असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/3xQjEEUKST

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026

'हमारा लक्ष्य कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लाना है'

आगे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान के साथ अगर कांग्रेस में रहने का कोई कारण नहीं बचा हो तो वहां रहने का कोई मतलब नहीं है। हमारा लक्ष्य और अधिक कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लाना है।' आपको बता दें, प्रद्युत बोरदोलोई ने कल ही कांग्रेस से अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा पत्र भेजा था और आज महज 24 घंटे बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, उनकी जॉइनिंग में असम बीजेपी की पूरी टीम सक्रिय थी।

#WATCH दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "नागांव से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं...कांग्रेस पार्टी के साथ उनका इतिहास 1975 से है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मज़बूत होगी...हम सब उनका अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं..." https://t.co/pGiy29rMKk pic.twitter.com/jsgRxWgDe3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026

असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी बीजेपी जॉइन करेंगे

गौतलब है कि असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार भी भाजपा में शामिल होंगे। बीजेपी जॉइन करने के अटकलों पर नवज्योति तालुकदार ने मुहर लगा दिया है। बता दें, नवज्योति तालुकदार ने मीडिया इसपर बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं आज असम जाकर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा। हमारे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। हमारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात हो चुकी है।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी जॉइन करने के बाद कई और कांग्रेस नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

बोरदोलोई के बीजेपी जॉइन पर क्या बोलीं सांसद प्रियंका गांधी 


नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने पर असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, ''बोरदोलोई एक वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे नेता का कांग्रेस में नहीं रह पाना कांग्रेस के लिए अच्छा संदेश नहीं है।"

#WATCH दिल्ली: नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने पर असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "अगर उन्होंने ये बोला है तो इसमें जरूर दम होगा। प्रद्युत बोरदोलोई का भाजपा में शामिल होना बहुत बड़ा संदेश है... वे एक वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे नेता का कांग्रेस में नहीं… pic.twitter.com/mjDsg2JAUo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026


असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "...विचारधारा भी कुछ होती है..." 

#WATCH दिल्ली: असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...विचारधारा भी कुछ होती है..." pic.twitter.com/5TyjGtItlp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026

 

सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी...मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था..."

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "कोई एक वजह नहीं है। मुझे घुटन महसूस हो रही थी...मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था..." pic.twitter.com/9aKCgX75th

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026

इसके साथ आगे यह भी बताया कि असम कांग्रेस में मुझे लगातार कई विषयों में अपमानित किया जा रहा था।

 

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस से इस्तीफे पर कहा, "...असम कांग्रेस में मुझे लगातार कई विषयों में अपमानित किया जा रहा था। कांग्रेस नेतृत्व ने सहानुभूति नहीं दिखाई। मैं बहुत अकेला हो गया था। इसलिए मुझे ये फैसला लेना पड़ा। हां, मैंने AICC अध्यक्ष को… pic.twitter.com/lDGOgv6D5r

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026

Writen By: Geeta Sharma