टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

POK Protest के बीच मुल्ला मुनीर की उलटी गिनती शुरू! मुजफ्फराबाद समेत कई इलाकों में भड़की हिस्सा

Anurag Kumar Tripathi · 2 अक्टूबर 2026
POK Protest

POK Protest: पाकिस्तान में गृह युद्ध का स्थिति बन गई है। जिसने मुल्ला मुनीर और पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि बीते कई महीनों से पीओके यानि (पाक अधिकृत कश्मीर) में लगातार हिंसक झड़प देखने को मिल रही है। वहीं पाकिस्तान सरकार ने पीओके के कई इलाकों में बिजली और अन्य आपूर्ति को रोक दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोग पूरी तरह से आगबबूला नजर आ रहे है।

भारी हिंसा के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान के दो टुकड़े होने जा रहे है और अगर ऐसा होता है तो भारत पर इसका क्या असर पड़ने वाला है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पीओके में भारी हिस्सा से मुल्ला मुनीर की बढ़ी टेंशन

गौरतलब है कि पीओके में बीते कई महीनों से हिंसक झड़प जारी है। मुजफ्फराबाद समेत कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी है। जो आंदोलन कुछ महीने पहले आटे पर सब्सिडी और बिजली की आसमान छूती दरों को लेकर शुरू हुआ था, वह अब एक खतरनाक भू-राजनीतिक संकट में बदल गया है। इसके अलावा पीओके के नेता लगातार भारत से मदद की मांग कर रहे है।

उनका साफ कहना है कि भारत अपनी सेना भेजकर पीओके को आजाद करा ले। स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान सेना पर गंभीर आरोप लगाए है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि हमारा इंटरनेट बंद कर दिया और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं जा रही है। हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है जैसे हम किसी विदेशी कब्ज़े के तहत गुलाम हों।

एलओसी पर पहुंचे हजारों नागरिक

पीओके में प्रदर्शन कर रहे हजारों लोग एलओसी पहुंच रहे है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान सरकार और मुल्ला मुनीर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे है। स्थिति लगातार चिंताजनक हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक POK Protest के बीच विरोध-प्रदर्शनों के जवाब में, पाकिस्तान की अर्धसैनिक बलों ने मुज़फ़्फ़राबाद और मीरपुर जैसे बड़े शहरी इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया, इंटरनेट बंद कर दिया और मीडिया पर कड़ी पाबंदियां लगा दीं है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार इस मुद्दे पर घिरती हुई नजर आ रही है।