टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर छठ महापर्व की दी बधाई

MADHVI TANWAR · 16 नवम्बर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के विभिन्न अवसरों पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।

पीएम ने बीते दिन भी किया था X पर पोस्ट

संध्या अर्घ्य के अवसर पर उन्होंने कामना की कि प्रकृति पूजा के प्रति समर्पित यह पवित्र अवसर समाज में सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को और गहरा करते हुए सभी में नई चेतना और जीवन शक्ति लाए। चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन (उदीयमान सूर्य को अर्घ्य) के अवसर पर उन्होंने छठ को प्रकृति के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम बताया।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा

उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले; देखें पूरी लिस्ट