देश
PM मोदी के फिलीपींस दौरे से बढ़ेंगे व्यापारिक रिश्ते, टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा
Ajit Kumar Singh · 18 नवम्बर 2026
PM Modi Philippines Visit
मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे से भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय व्यापार, तकनीक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस दौरे के जरिए दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने और नए निवेश के अवसर तलाशने पर जोर रहेगा। वहीं, इंडिया बिजनेस फोरम ने वर्ष 2027 में स्टार्टअप समिट आयोजित करने की योजना बनाई है। इस समिट के जरिए भारत और फिलीपींस के स्टार्टअप, उद्यमियों और निवेशकों को एक साझा मंच पर लाने की तैयारी की जा रही है।
मार्च 2027 में 200 से ज़्यादा भारतीय स्टार्टअप्स को देश में लाने की योजना
इस दौरे के दौरान इंडिया बिजनेस फोरम मार्च 2027 में 200 से ज़्यादा भारतीय स्टार्टअप्स को देश में लाने की योजना बना रहा है ताकि ASEAN क्षेत्र में बिजनेस के मौकों का पता लगाया जा सके। इंडिया बिजनेस फोरम से जुड़े बिजनेस लीडर्स ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से भारतीय और फिलिपिनो बिजनेस कम्युनिटी में काफी उत्साह पैदा हुआ है। जिससे बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को ठोस व्यापारिक नतीजों में बदलने का मौका मिला है।
दोनों देशों की कंपनियों के बीच ज़्यादा जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा
इस संदर्भ में फिलीपींस में भारतीय दूतावास के तहत काम करने वाले एक कॉर्पोरेट चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से बिजनेस का भरोसा मजबूत होगा और दोनों देशों की कंपनियों के बीच ज़्यादा जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, जब हमारे देश के प्रमुख आते हैं तो इससे बहुत भरोसा बनता है और यह फिलीपींस में रहने वाले भारतीयों का भी हौसला बढ़ाता है।
भारत-फिलीपींस के बीच 2030 तक आर्थिक क्षमता USD 10 बिलियन
दोनों देशों के रिश्ते की आर्थिक क्षमता पर ज़ोर देते हुए, तिवारी ने कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच अभी लगभग USD 4 बिलियन का आपसी व्यापार है। जिसे 2030 तक USD 10 बिलियन तक बढ़ाने का बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट (PTA) कमर्शियल जुड़ाव को और बढ़ावा दे सकता है और बिज़नेस को दोनों बाज़ारों में नए मौके तलाशने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें-UP 2027 विधानसभा चुनाव के लिए BJP का मिशन महिला, घर-घर पहुंचने की तैयारी