टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

बिहार में PM मोदी ने 34,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन,100 PM-eBuses को दिखाई हरी झंडी

Ajit Kumar Singh · 21 नवम्बर 2026
PM Modi
वैशाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में 100 PM-eBuses को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से हम यहां विकास का त्योहार मनाने आए हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार में स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

PM नरेंद्र मोदी ने दिखाई 100 PM-eBuses को हरी झंडी

PM नरेंद्र मोदी ने वैशाली में 100 PM-eBuses को हरी झंडी दिखाकर राज्य में साफ-सुथरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया।इस दौरान वैशाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पर्व का जिक्र करते हुए कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से बिहार में विकास का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार में बुनियादी सुविधाओं, परिवहन एवं कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना

इन इलेक्ट्रिक बसों का उद्देश्य शहरों में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इलेक्ट्रिक बसें पारंपरिक ईंधन से चलने वाली बसों की तुलना में स्थानीय स्तर पर धुएं का उत्सर्जन नहीं करतीं। इससे शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक और स्वच्छ परिवहन उपलब्ध कराना है।

34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने वैशाली में करीब 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, शहरी विकास, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इनमें 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और करीब 14,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि इतने बड़े पैमाने पर इकट्ठा हुए लोगों को कभी कैमरे में पूरी तरह से कैद किया जा सकता है। यह बड़ी भीड़ विकास के प्रति बढ़ती जागरूकता और कमिटमेंट का जीता-जागता सबूत है।  

ये भी पढ़ें- पीने के पानी में मिले खतरनाक केमिकल पर NGT सख्त, इन संस्थाओं को जारी किया नोटिस