टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

चुनाव के बाद पहली बड़ी मुलाकात! PM Modi-Donald Trump की बातचीत पर दुनिया की नजर

Anurag Kumar Tripathi · 17 नवम्बर 2026
PM Modi

 PM Modi: मिडटर्म चुनाव में करारी हार के बाद आज डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात होने जा रही है। पूरी दुनिया की नजर इस मुलाकात पर टिकी है, क्योंकि दोनों देशों के रिश्तों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

पीएम मोदी का आज फिलीपींस दौरे का दूसरा दौरा है, जहां वह 'क्वाड' के टॉप लीडरों से मुलाकात करेंगे, इनमें से दो नामों की चर्चा काफी हो रही है, जिसमें पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात शामिल है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब साउथ चाइना सी में चीन की आक्रामकता को लेकर फिलिपींस और चीन के बीच टेंशन चल रही है। आइए समझते है कि इस मुलाकात के मायने क्या है?

PM Modi और Donald Trump की अहम बैठक

पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आज मुलाकात होने जा रही है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। यह मीटिंग कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।

जिसमें समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और सेमीकंडक्टर की आपूर्ति के लिए चीन पर निर्भरता कम करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने, तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों में बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं जैसे मुद्दे शामिल है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच जारी टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो सकती है।

भारत के लिए क्यों अहम है यह मुलाकात?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग के कई महत्वपूर्ण पहलू हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी जारी है। ऐसे में मोदी और ट्रंप की मुलाकात से इन मुद्दों पर आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, किसी नए समझौते या बड़े फैसले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा।

अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि मोदी और ट्रंप की बातचीत से भारत-अमेरिका संबंधों को किस तरह की दिशा मिलती है और क्या दोनों देश अपने रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं। 

यह भी पढ़े - Strait of Hormuz में भारत की एंट्री से मची खलबली, जानें सबकुछ