टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

मेक इन इंडिया को बड़ा बूस्ट! भारत में बनेंगी भारी मशीनरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 11,000 करोड़ रुपये

MADHVI TANWAR · 26 नवम्बर 2026
मोदी सरकार ने मंजूर किए 11,000 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत के कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की स्कीम को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। तमिलनाडु में कामराजार पोर्ट के विस्तार और सिलचर के डोलू में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के डेवलपमेंट पर फैसलों पर भी रोशनी डाली।

PM मोदी ने कहा कि कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट (CIE) मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर बनाने की स्कीम, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनने के भारत के सपने को बड़ा बढ़ावा देगी। यह भारत को कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

8 वर्ष में योजना होगी पूरी

इस योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू किया जाएगा। पहले दो साल (FY2026-27 से FY2027-28) विनिर्माण सुविधाएं लगाने के लिए होंगे, उसके बाद पांच साल (FY2028-29 से FY2032-33) प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और अंतिम वर्ष (FY2033-34) में निपटान होगा।

कामराजार पोर्ट पर बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 11,000 करोड़ रुपये के फाइनेंशियल खर्च के साथ इस स्कीम को मंज़ूरी दी। इसका मकसद कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट और उनके पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और देश में एक खास टेस्टिंग फैसिलिटी बनाना है ताकि आत्मनिर्भरता बढ़े और भारत ग्लोबल मार्केट में एक अहम खिलाड़ी के तौर पर अपनी जगह बना सके। इसके साथ ही कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनने से भारत की समुद्री कॉम्पिटिटिवनेस मज़बूत होगी। दुनिया के कुछ सबसे बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने की उसकी कैपेसिटी बढ़ेगी और विदेशी पोर्ट्स पर डिपेंडेंस कम होगी।

तीनों लक्ष्यों को पाने की दिशा में एक बड़ा कदम

पीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या होगा अगर कोई फैसला दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने, विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता कम करने और हमारी एक्सपोर्ट कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाने के भारत के लक्ष्य को और मज़बूत कर सके? आज का कैबिनेट का फैसला एक ही बार में तीनों लक्ष्यों को पाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दूसरा कंटेनर टर्मिनल सालाना कंटेनर-हैंडलिंग कैपेसिटी को 2 मिलियन ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट्स तक बढ़ाएगा। 

सीधे आने जाने में मिलेगी मदद

दुनिया के कुछ सबसे बड़े कंटेनर वेसल को सीधे आने-जाने में मदद करेगा। इस प्रोजेक्ट से लॉजिस्टिक्स की लागत और विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर निर्भरता कम होगी, साथ ही दक्षिणी भारत में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा, खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सेक्टर में। इससे रोजगार भी पैदा होने और ज़्यादा आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

बराक वैली की ग्रोथ स्टोरी को नई ऊंचाई

PM मोदी ने कहा कि कैबिनेट ने सिलचर के डोलू में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए बराक वैली की ग्रोथ स्टोरी को नई ऊंचाई मिलना संभव है। अपनी पोस्ट में पीएम ने कहा कि बराक वैली की ग्रोथ स्टोरी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है! कैबिनेट ने डोलू, सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित एयरपोर्ट में बड़े एयरक्राफ्ट को हैंडल करने की कैपेबिलिटी होगी और एक मॉडर्न टर्मिनल होगा जो पीक आवर्स में हेवी पैसेंजर ट्रैफिक को मैनेज कर सकेगा।

इन्वेस्टमेंट और रोज़गार के नए मौके

PM मोदी ने कहा कि इससे दक्षिणी असम और आस-पास के राज्यों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, व्यापार, चाय और खेती-बाड़ी से जुड़े उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, और टूरिज्म, इन्वेस्टमेंट और रोज़गार के नए मौके बनेंगे। तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर 4,288 करोड़ रुपये के निवेश से दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाने और असम के सिलचर के डोलू में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को मंज़ूरी दे दी।

क्या इस बार मशीनें भी भारत में बनेंगी?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण बनाने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंज़ूरी दी है। टनल बोरिंग मशीन, क्रेन, एक्सकेवेटर जैसे 7 आयात-भारी श्रेणियों के लिए। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाज़ार है। लेकिन अभी भी 45% उपकरण विदेशों से ही मंगवाए जाते हैं। सरकार ने असम के सिलचर में 2,014 करोड़ का नया हवाई अड्डा, और कामराजर बंदरगाह पर 4,288 करोड़ का दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाए जाने की भी घोषणा की है।

अब देश के विकास को लेकर की गई घोषणा को लेकर असली परीक्षा शुरु हो चुकी है। कई सवाल भी खड़े हो चुके हैं। कि 8 साल की इस योजना में मशीने बनाने के लिए फैक्ट्रियां कब खड़ी की जाएंगी। इसके साथ ही नौकरियां कब आएंगी। क्योंकि पुल और रनवे बनाना आसान है, उनके पीछे का उद्योग बनाना मुश्किल।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 13 IAS और 17 IPS अधिकारियों का तबादला, अर्धकुंभ की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल