टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

पीएम ने जियोर्जिया मेलोनी को दिया 'Melody' टॉफी, भारत-इटली रिश्तों में घुली मिठास

Rajeev Singh · 20 मई 2026
इटली की राजधानी रोम में भारत और इटली के रिश्तों की गर्माहट एक बार फिर दुनिया के सामने देखने को मिली, जब पीएम मोदी अपने…

इटली की राजधानी रोम में भारत और इटली के रिश्तों की गर्माहट एक बार फिर दुनिया के सामने देखने को मिली, जब पीएम मोदी अपने 5 देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे। यहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका बेहद भव्य तरीके से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात केवल औपचारिक कूटनीतिक बातचीत तक सीमित नहीं रही,बल्कि इसमें दोस्ती,सांस्कृतिक जुड़ाव और व्यक्तिगत अपनापन भी साफ नजर आया।

पीएम ने जियोर्जिया मेलोनी को दिया Melody टॉफी

इस मुलाकात का सबसे चर्चित और दिलचस्प पल वह रहा, जब प्रधानमंत्री मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को भारत की प्रसिद्ध टॉफी Melody उपहार में दी। भारत में मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जैसे से लोकप्रिय विज्ञापन संवाद के कारण यह टॉफी लंबे समय से लोगों की पसंद रही है। पीएम मोदी द्वारा इस खास भारतीय मिठास को इटली की प्रधानमंत्री को भेंट करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

पीएम के टॉफी देने पर मेलोनी ने साझा किया खुशी

जियोर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को इस उपहार के लिए धन्यवाद कहा। वीडियो में वह बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने टॉफी की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत, बहुत अच्छी टॉफी है। मेलोनी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारत और इटली के नागरिकों ने इस पल को दोनों नेताओं की मजबूत दोस्ती और सहज संबंधों की मिसाल बताया।

प्रधानमंत्री और मेलोनी के बीच है अच्छी दोस्ती

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के बीच की दोस्ती कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखाई दी है। दोनों नेताओं के बीच की सहज बातचीत और आपसी सम्मान ने भारत-इटली संबंधों को नई ऊंचाई दी है। रोम में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने यह भी स्वीकार किया कि भारत और इटली के रिश्ते अब केवल पारंपरिक मित्रता तक सीमित नहीं हैं,बल्कि वे एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हो चुके हैं।

दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर दिया जोर

दोनों नेताओं ने व्यापार,रक्षा,ऊर्जा,तकनीक और वैश्विक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही,उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री इटली यात्रा अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सकारात्मक बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी की यह इटली यात्रा केवल एक कूटनीतिक दौरा नहीं रही,बल्कि इसने यह भी दिखाया कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सांस्कृतिक जुड़ाव और व्यक्तिगत भावनाएं कितनी अहम भूमिका निभाती हैं। एक छोटी सी टॉफी ने भारत और इटली के रिश्तों में मिठास घोलते हुए पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Written By: Geeta Sharma