टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

Petrol-Diesel Price: भारत या दुबई! किस देश में मिल रहा है सस्ता पेट्रोल और डीजल, सच्चाई जान पकड़ लेंगे माथा

Anurag Kumar Tripathi · 22 अक्टूबर 2026
Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। भारत में जब भी ईंधन के दामों की बात होती है, तो अक्सर दुबई और खाड़ी देशों से तुलना की जाती है। लेकिन क्या वाकई दुबई में पेट्रोल-डीजल भारत से सस्ता मिलता है?

या फिर भारत के कुछ शहरों में तेल की कीमतें दुबई से भी कम हैं? आइए आपको बताते है कि किस देश में आपको सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। असल सच्चाई जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

दुबई में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कई देशों में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम आसमान छू रहे है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तो आग लगी हुई है। इसके अलावा कई संपन्न देशों की भी हालत बिल्कुल पतली है। अगर दुबई की बात करें तो यहां पर पेट्रोल के दाम करीब 110 रूपये प्रति लीटर के आसपास है और डीजल के दाम 120 रूपये प्रति लीटर के पार है।

भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल प्राइस?

भारत की बात करें तो भारत के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग है। अगर दिल्ली की बात करें तो, 102 प्रति लीटर और डीजल 95 के आसपास है। अगर मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 111 रूपये के आसपास और डीजल 97 रूपये के आसपास है।

भारत में मिल रहा दुबई से सस्ता पेट्रोल-डीजल!

हम शुरू से सुनते आ रहे है कि दुबई और अन्य मिडिल ईस्ट के देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम काफी कम होते है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है। भारत की तुलना करें तो भारत के कई ऐसे राज्य है, जहां दुबई से सस्ता-पेट्रोल और डीजल है। हालांकि दोनों की करेंसी में काफी अंतर है। यह भी एक कारण हो सकता है, लेकिन अगर रूपये में देखा जाए तो देश के कई ऐसे राज्य है जहां दुबई से सस्ता पेट्रोल और डीजल प्राइस है।