टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

अचानक कांपी धरती! पेरू के एंडीज़ में 6.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप

MADHVI TANWAR · 21 नवम्बर 2026
पेरू के एंडीज़ में 6.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शुक्रवार, 20 नवंबर की शाम भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। मध्य पेरू के एंडीज़ पर्वतीय क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप के झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

एंडीज पर्वत के पास था केंद्र

मध्य पेरू के एंडीज क्षेत्र में शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र एंडीज पर्वत में जुनिन से लगभग 34 किलोमीटर उत्तर में, जमीन के भीतर 108 किलोमीटर की गहराई में था।

लीमा में लोग घरों से बाहर निकले

पेरू के भूभौतिकीय संस्थान के मुताबिक तत्काल किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है, सुनामी का खतरा भी नहीं है। झटकों के बाद लीमा में लोग घरों से बाहर निकल आए। पेरू प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंपीय गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं।

सुनामी का खतरा नहीं

भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी प्रणाली ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है।

क्यों आता है भूकंप?

पेरू प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। यह इलाका दुनिया के सबसे अधिक भूकंप सक्रिय क्षेत्रों में शामिल है। यहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: सांसद अमृतपाल सिंह असम से लाए गए दिल्ली: पुलिस घेरे के बीच दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल