टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

Punjab patiala sangrur bypass: भाखड़ा नहर पर बना पुल ढहा, 2 ट्रक फंसे, कई घायल

MADHVI TANWAR · 19 नवम्बर 2026
Punjab news sanjgrur

पंजाब: पटियाला में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पटियाला-संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। इनमें से एक ट्रक में आग भी लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद एक ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुल गुरुवार की सुबह ढह गया

पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना एक पुल गुरुवार की सुबह ढह गया। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई जब गाड़ियां पुल पार कर रही थीं। करीब 5:30 बजे 2 ट्रक भाखड़ा नहर पर बने पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान पुल का एक हिस्सा अचानक धंस गया और दोनों ट्रक नहर में गिर गए। कुछ हिस्से नहर के ऊपर लटक गए।

जबकि एक गाड़ी में आग लग गई। जिससे मलबे में दो ट्रक फंस गए, जिनमें से एक में आग लग गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि पुल गिरने से पहले हिल रहा था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दोनों ट्रक चालकों को बचाया

हादसे के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, चालकों को मामूली चोटें आई हैं। इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।

ओवरलोडिंग से पुल टूटने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों में रेत लदी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि निर्धारित क्षमता से अधिक वजन के कारण पुल का हिस्सा ढहा हो सकता है। हालांकि, पुल टूटने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। तकनीकी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

हाईवे पर यातायात बंद

पुल ढहने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। पटियाला शहर की ओर से वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों को प्रभावित पुल के रास्ते से जाने से बचने की सलाह दी है।

2016 में बना था पुल

यह पुल करीब 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत बनाया गया था। लगभग 10 साल बाद पुल का हिस्सा ढहने से निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राहत की बात यह है कि दोनों ट्रक चालकों को बचा लिया गया है और एक ट्रक में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें: भिंडी बाज़ार में 140 साल पुराने मुसाफिरखाना पर चला बुलडोजर! दाऊद इब्राहिम के पुराने ठिकाने पर BMC की कार्रवाई से मचा हड़कंप