पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच सरेआम हुई तीखी बहस! वायरल वीडियो देख फैंस के उड़े होश
Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी कमिंस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल किसी बात पर बहस करता दिख रहा है।
वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा हो रही है कि कहीं इनके रिश्ते के बीच दरार तो नहीं आ गई है, लेकिन बाद में खुद बेकी ने पूरे परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके अफवाहों को खत्म कर दिया है। वहीं, कमिंस ने सैंडपेपरगेट स्कैंडल पर भी जवाब देने को तैयार हैं।
कैप्शन ने खींचा ध्यान
सोशल मीडिया पर इस समय पैट कमिंस और बेकी कमिंस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती दिख रही है। इस वीडियो में बेकी गुस्से में नजर आ रही हैं तो कमिंस शांति के साथ उनको सून रहे हैं।
Sandpaper Crisis! Pat Cummins and his wife Becky look so animated. Something is not good in between them. #patcummins #CricketNews https://t.co/naj4yPz179
— Nadir Emaan (@NadirEmaanz) November 12, 2026
इसके बाद चर्चा हो रही थी कि कहीं इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद तो नहीं हो गया। वीडिया वायरल होने के बाद कमिंस की पत्नी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और उनकी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया "माई लव्स"। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सैंडपेपरगेट स्कैंडल पर देंगे प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को हिला देने वाले 2018 के सैंडपेपरगेट स्कैंडल के बारे में अपने पुराने टीममेट उस्मान ख्वाजा के लगाए आरोपों पर जवाब देने के लिए तैयार हैं।
अपनी किताब 'सब्र' में, ख्वाजा ने दावा किया कि कमिंस समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट के दौरान सैंडपेपर इस्तेमाल करने के प्लान के बारे में पता था।
ख्वाजा की बातों का डेविड वॉर्नर ने समर्थन किया था, लेकिन इसपर सभी को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की प्रतिक्रिया का इंतजार था। अब कमिंस जल्द ही इसपर अपनी राय रख सकते हैं।
शुक्रवार को तोड़ सकते हैं चुप्पी
हालांकि, कमिंस ने अभी तक इन आरोपों पर पब्लिक में कोई जवाब नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ने की उम्मीद है, जब वह क्रिकेट सेंट्रल में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के शेफील्ड शील्ड मैच के तीसरे दिन से पहले मीडिया से बात करेंगे। कमिंस ने एक्स पर लिखा,
I'm training at Cricket Central tomorrow morning before the Blues play in the Shield match. Happy to speak with any and all media about the events of this week at 9.30 am. I've taken some time to try and better understand the long list and full extent of Uzzy’s allegations so I can respond properly. Afterwards please stay and support the Blues! I’ll ask CA to send out details
— Pat Cummins (@patcummins30) November 11, 2026
"मैं कल सुबह (शुक्रवार) क्रिकेट सेंट्रल में ट्रेनिंग कर रहा हूं, इससे पहले कि ब्लूज शील्ड मैच खेलें। इस हफ्ते की घटनाओं के बारे में सुबह 9.30 बजे किसी भी और सभी मीडिया से बात करने में खुशी होगी। मैंने उजी के आरोपों की लंबी लिस्ट और पूरी हद को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय लिया है ताकि मैं ठीक से जवाब दे सकूं। उसके बाद रुकें और ब्लूज को सपोर्ट करें! मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से डिटेल्स भेजने के लिए कहूंगा।"
ये भी पढ़ें- काव्या-अनिरुद्ध ने ग्रीस में लीं 7 कसम, कपल ने शेयर की क्यूट तस्वीर, 21 नवंबर को चेन्नई में वेडिंग रिसेप्शन