टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

थप्पड़ कांड से दिल्ली में सियासी तूफान! मंत्री प्रवेश वर्मा घिरे, AAP ने कर दी बड़ी मांग

Shivashakti Narayan Singh · 27 सितम्बर 2026
थप्पड़ कांड से दिल्ली में सियासी तूफान

Parvesh Verma Viral Video: दिल्ली में सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद का एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वायरल वीडियो में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इसे शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मंत्री को गिरफ्तार किया जाए। मैं कल यहां जाऊंगा।

जरनैल सिंह ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके मुताबिक, मौके पर सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए और इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक के साथ कथित तौर पर बदसलूकी हुई।जरनैल सिंह ने दावा किया कि स्थानीय लोगों और उनकी टीम ने सड़क की खराब स्थिति मंत्री को दिखाई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

थप्पड़ खाने वाले युवक ने क्या कहा?

वीडियो में थप्पड़ खाते दिख रहे युवक ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह विधायक के सोशल मीडिया से जुड़ा काम देखता है। उसके मुताबिक, PWD की ओर से सड़क की स्थिति देखने के लिए उन्हें मौके पर बुलाया गया था।युवक का कहना है कि उसने मंत्री को सड़क की ऊपरी परत टूटने की समस्या दिखाई। आरोप है कि इसी दौरान प्रवेश वर्मा ने उसे थप्पड़ मार दिया। युवक ने यह भी दावा किया कि मंत्री के साथ मौजूद लोगों ने उसे धमकी दी।युवक के मुताबिक, मौके पर पुलिस भी मौजूद थी और पूरी घटना पुलिस के सामने हुई। उसने मंत्री से माफी मांगने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक ने FIR दर्ज कराने का भी दावा किया है।

सौरभ भारद्वाज ने भी साधा निशाना

AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी इस घटना को लेकर प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तिलक नगर में बनी सड़क की गुणवत्ता को लेकर पहले से सवाल उठ रहे थे।भारद्वाज के मुताबिक, सड़क की स्थिति देखने के दौरान स्थानीय विधायक और लोगों ने सड़क की ऊपरी परत को हाथ से हटाकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इसी दौरान वीडियो बना रहे युवक को प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारा।

यहां देखें वीडियो- 

यह भारत की राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार के pwd मिनिस्टर हैं
सड़क का निरीक्षण करने आए थे पर घोटाले ही घोटाले उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी को के साथ गुंडागर्दी कर बैठे..@ArvindKejriwal @narendramodi @AamAadmiParty @gupta_rekha @p_sahibsingh… pic.twitter.com/VR5iVQLtQH

— Jarnail Singh (@JarnailSinghAAP) September 27, 2026