Pakistan-Turkey Relations: कश्मीर के बहाने बड़े क्षेत्रीय खेल की तैयारी? पाकिस्तान और तुर्की पर रिपोर्ट में अहम संकेत
Pakistan-Turkey Relations: एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और तुर्की अपनी धार्मिक नीतियों को लेकर जांच के दायरे में आ गए हैं। अमेरिकी विशेषज्ञ माइकल रुबिन ने भारत के आंतरिक मामलों पर उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठाए हैं, जबकि उनके अपने ही देशों के भीतर धार्मिक भेदभाव और असहिष्णुता के आरोप लगते रहे हैं।
'द संडे गार्डियन' में अपने हालिया लेख में, रुबिन ने पाकिस्तान में हिंदुओं और ईसाइयों के खिलाफ बढ़ते भेदभाव, सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं और ईशनिंदा कानूनों के कथित दुरुपयोग पर भी प्रकाश डाला है।
उन्होंने तर्क दिया कि जिन देशों को अपनी सीमाओं के भीतर धार्मिक सहिष्णुता को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ता है, उन्हें दूसरे देशों के धार्मिक और सामाजिक मामलों पर टिप्पणी करते समय खुद भी जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए।
कश्मीर के बहाने पाकिस्तान-तुर्की रच रहे है नई साजिश
रूबीन ने तुर्की के सरकारी मीडिया से आ रहे बयानों की ओर ध्यान दिलाते हुए, जिन्हें उन्होंने और भी अधिक तीखा बताया, भारत को निशाना बनाने वाले कई लेखों का जिक्र किया। उन्होंने 'येनी सफक' (Yeni Safak) के संपादक इब्राहिम करागुल के अप्रैल 2025 के एक लेख का हवाला दिया।
'येनी सफक' को तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का पसंदीदा अखबार और उनके शासन का अनौपचारिक मुखपत्र माना जाता है। करागुल ने लिखा, "अगर चीन और तुर्की पाकिस्तान के साथ खड़े हो जाएं। तो भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुगल साम्राज्य, सेल्जुक और उस्मानी (ऑटोमन) - ये सभी इस युद्ध में शामिल हो जाएंगे।
तुर्की, पाकिस्तान और अजरबैजान की बढ़ती नजदीकी
पाकिस्तान और तुर्की के बीच सहयोग अब अजरबैजान तक भी पहुंच चुका है। तीनों देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के लिए त्रिपक्षीय बैठकें की हैं।
मई 2025 में अजरबैजान के लाचिन में तीनों देशों की बैठक हुई थी। इसमें क्षेत्रीय स्थिरता और आपसी रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विश्लेषकों के मुताबिक, यह साझेदारी पाकिस्तान और तुर्की को दक्षिण एशिया से लेकर दक्षिण काकेशस तक अपनी कूटनीतिक पहुंच बढ़ाने का अवसर दे सकती है।
यह भी पढ़े - Benjamin Netanyahu का सियासी सफर समाप्त! इजरायल में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर, पढ़े पूरी रिपोर्ट