टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

राजनाथ सिंह के एक बयान से क्यों भड़का Pakistan? भारत की चेतावनी पर इस्लामाबाद में हलचल तेज, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 16 अक्टूबर 2026
Pakistan

Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से होने वाली किसी भी नई आतंकी घटना पर पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। उनके इस बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई है।

इस्लामाबाद ने भारतीय रक्षा मंत्री की टिप्पणी को उकसाने वाला बताते हुए कहा कि ऐसे बयान दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह जानता है कि ये नया भारत है और कुछ भी कर सकता है।

राजनाथ सिंह की चेतावनी से डरा पाकिस्तान

इस्लामाबाद में पत्रकारों के लिए आयोजित एक साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हालिया टिप्पणियों के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले बयान को खारिज कर दिया और इसे उकसावे वाला करार दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री का बयान भारत की तथाकथित श्रेष्ठता की मानसिकता को दर्शाता है और इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इस बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या एक बार फिर भारत की चेतावनी से पाकिस्तान डर गया है।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को क्या चेतावनी दी?

15 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित टाइम्स नेटवर्क डिफेंस कॉन्क्लेव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी नई आतंकी घटना का जवाब भारत पहले से ज्यादा कड़े तरीके से देगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति में बड़ा बदलाव आया है।

राजनाथ सिंह के मुताबिक, भारत अब केवल आतंकवादी घटनाओं की कूटनीतिक निंदा तक सीमित नहीं है, बल्कि आतंकवाद के स्रोत को निशाना बनाने के लिए भी कदम उठाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत शांति चाहता है, लेकिन देश की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।